SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

SBI ने करोड़ों खाताधारकों को किया अलर्ट! अकाउंट में अचानक आने वाले पैसे से हो जाएं सावधान, खाली हो सकता है खाता

Fraud Via UPI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने ‘Jumped Deposit’ स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है. बैंक की तरफ से बताया गया कि अचानक खाते में पैसा भेजकर ठग कैसे UPI के जरिये ठगी कर रहे हैं और इससे बचने के क्या उपाय हैं?

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 11, 2026, 04:22 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 04:27 PM IST
Join

SBI Alert: डिजिटल दौर के बीच चाय की टपरी से लेकर मॉल में शॉपिंग तक ऑनलाइन पेमेंट और यूपीआई (UPI) ने लोगों की जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है. डिजिटल पेमेंट के बढ़ते चलन के बीच साइबर ठगी के भी नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने कस्टमर्स की सिक्योरिटी को लेकर हमेशा सतर्क रहता है. अब SBI ने एक नए और खतरनाक फ्रॉड को लेकर अपने करोड़ों कस्टमर्स के लिए चेतावनी जारी की है. इसे 'जंप्ड डिपॉजिट' (Jumped Deposit) स्कैम कहा जा रहा है. इसमें आपके बैंक अकाउंट में अचानक कोई रकम आती है और कोई उसे वापस करने का दबाव बनाता है. यदि आपके साथ भी ऐसा हो तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है. आइए जानते हैं कि कैसे काम करता है यह स्कैम और आप इससे कैसे बच सकते हैं?

क्या है 'Jumped Deposit' स्कैम?

नेशनल साइबर सिक्योरिटी मंथ स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत एसबीआई ने एक्स (X) पर अपने ग्राहकों को आगाह किया है. इस स्कैम की शुरुआत बहुत नॉर्मल तरीके से होती है. शुरू में तो आप कुछ समझ भी नहीं पाते कि आपके साथ क्या हो रहा है. ठग आपके बैंक अकाउंट में जानबूझकर एक छोटी रकम ट्रांसफर करतें हैं. लेकिन उनकी तरफ से आपको ऐसा बताया जाता है कि यह पैसा गलती से ट्रांसफर हो गया. वो आपको फोन या मैसेज के जरिये यह बताते हैं कि यह पैसा गलती से आपके अकाउंट में आ गया और वे इसे वापस करने की रिक्वेस्ट करते हैं.

ठग आप पर इमोशनल प्रेशर (Emotional Pressure) बनाकर बिना सोचे-समझे तुरंत पैसे लौटाने के लिए मजबूर करते हैं. असली खेल इसके बाद ही शुरू होता है. जब आप अनजान शख्स के संपर्क में आते हैं तो जल्दबाजी में बिना ट्रांजेक्शन डिटेल चेक किये कोई कदम उठाते हैं तो वे आपको एक हाई-वैल्यू UPI पेमेंट रिक्वेस्ट अप्रूव करने के लिए ट्र्रिक्स का यूज करते हैं. आप उस फेक रिक्वेस्ट को स्वीकार करते हैं तो आपके अकाउंट से बड़ी रकम उड़ जाती है.

बैंक कस्टम खुद को कैसे सुरक्षित रखें?

इस प्रकार के फ्रॉड से बचने के लिए SBI ने कुछ जरूरी उपाय बताए हैं. इनका पालन हर बैंक कस्टमर्स को करना चाहिए.

यदि आपके बैंक अकाउंट में कोई संदिग्ध या अनजान पैसा आता है तो घबराएं नहीं और न ही बिना सोचे-समझे किसी अनजान यूपीआई रिक्वेस्ट को अप्रूव करें. शांत रहकर स्थिति को देखें और किसी भी प्रकार का फ्रॉड या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर अपने बैंक और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें. आपकी थोड़ी सी सतर्कता ही आपकी कमाई को सुरक्षित रख सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES