SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सोमवार से 3 दिन की बैंकों की हड़ताल से हड़कंप, संडे को खुले बैंक, ATM से फ्री कैश...कौन-सी सर्विस चालू, क्या रहेगा बंद ?

Bank Strike: सोमवार के लगातार 3 दिनों तक बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा. तीन दिन की बैंक हड़ताल से सरकार भी परेशान है, जिसके बाद RBI ने बैंकों को संडे को बैंक खोलने का आदेश दे दिया.

Written By Bavita Jha
Published: Sep 27, 2026, 12:02 PM IST | Updated: Sep 27, 2026, 12:32 PM IST
Join

Bank strike: अगर चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट, कैश विड्रॉल, लोन आदि से जुड़ा बैंक से जुड़ा कोई काम अटका हुआ है, तो उसे आज ही निपटा लें. रविवार की छुट्टी होने के बावजूद आज देशभर में सभी सरकारी बैंक खुले हुए हैं. 10 साल में ये पहली बार हुआ है, जब संडे को बैंकों की छुट्टी रद्द कर उसे आम लोगों के कामकाज के लिए खोला गया है. इससे पहले साल 2016 में नोटबंदी के दौरान हुआ था, जब रविवार को बैंकों को वर्किंग रखा गया था.  


3 दिन लगातार बैंकों की हड़ताल  

28 सितंबर, सोमवार से लेकर 30 सितंबर, बुधवार को देशभर में बैंकों की हड़ताल रहने वाली है. सभी सरकारी बैंकों के कर्मचारी तीन दिनों की हड़ताल पर जा रहे हैं, जिसकी वजह से बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहने वाला है. आम ग्राहकों के लिए बैंकिंग सेवाएं अब सीधे गुरुवार , 1 अक्टूबर को शुरू होगी. लगातार तीन दिनों की हड़ताल की वजह से ग्राहकों को होने वाली असुविधा को कम किया जा सके, इसके लिए रविवार, 27 सितंबर को भी बैंक खोले गए.


बैंक हड़ताल में कौन-कौन सी सर्विस बंद रहेगी

बैंक यूनियन की हड़ताल 28 सितंबर से 30 सितंबर तक रहने वाली है. सरकार ने इस हड़ताल को टालने की कोशिश की, लेकिन यूनियन के साथ बातचीत नहीं बनने पर हड़ताल का फैसला जारी रहा. 28, 29 और 30 सितंबर को देशभर के सभी सरकार, राजकीय और सहकारी बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा.  बैंकों की हड़ताल के दौरान कई बैंकिंग सर्विसेस प्रभावित रहेंगी.  

 

बैंक हड़ताल के दौरान भी जारी रहेगी बैंकों की ये सर्विस

ATM से कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं

बैंकिंग नियम के तहत तय सीमा के बाद बैंकों से कैश निकालने पर चार्ज लगता है, लेकिन हड़ताल को देखते हुए बैंकों ने इसे फ्री कर दिया है. यानी 28 से 30 सितंबर के बीच अगर आप एटीएम मशीन से कैश निकालते हैं, तो आपको कोई सर्विस चार्ज नहीं देना होगा. अगर आपकी मंथली फ्री लिमिट खत्म भी हो गई है, तब भी आपको इन तीन दिनों के दौरान एटीएम से कैश निकालने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा. RBI के नियम के मुताबिक फ्री लिमिट के बाद ATM से कैश निकालने पर हर बार 23 रुपये + GST चार्ज लगता है.  

किन-किन बैंकों ने ATM से कैश निकालना किया फ्री  

  1. SBI
  2. PNB 
  3. बैंक ऑफ बड़ौदा
  4. कैनरा बैंक
  5. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 
  6. इंडियन ओवरसीज बैंक 
  7. यूको बैंक
  8. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  9. पंजाब एंड सिंध बैंक


क्यों हड़ताल कर रहे हैं बैंकों के कर्मचारी  

बैंक कर्मचारी 5 जे वर्किंग की मांगों को लेकर तीन दिनों की हड़ताल पर जा रहे हैं. देशभर के 12 सरकारी बैंकों के 7.5 लाख कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं. इस हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल हैं, जिससे देश के 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES