SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या है 'NPS तत्काल'? बदल गया रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस; OPS की डिमांड के बीच सरकार की बड़ी सौगात

PFRDA: पीएफआरडीए की तरफ से शुरू की गई NPS Tatkal सुविधा के तहत आप अब झटपट एनपीएस अकाउंट खोल सकेंगे. यह सुविधा अभी कुछ बैंकों के ग्राहकों को मिल रही है. लेकिन आने वाले समय में इसका विस्तार किया जाएगा और दूसरे बैंकों के साथ भी इसका टाइअप होगा.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 02, 2026, 02:22 PM IST | Updated: Oct 02, 2026, 02:25 PM IST
Join

What is NPS Tatkal: आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत कर्मचारी संगठनों की तरफ से ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को बहाल करने की मांग की जा रही है. दूसरी तरफ पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने उम्मीद जताई है कि अगले दो साल में दो से तीन करोड़ नए सब्सक्राइबर्स जुड़ सकते हैं. पीएफआरडीए (PFRDA) की तरफ से 1 अक्टूबर को शुरू की गई ‘NPS तत्काल’ सुविधा के जरिये सरकार का मकसद एनपीएस अकाउंट खोलने के प्रोसे को तेज और आसान करना है. ‘NPS तत्काल’ के तहत अब रिटायरमेंट और बुढ़ापे की सुरक्षा के लिए एनपीएस में निवेश करना पहले के मुकाबले आसान हो गया है.

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने आम आदमी को ध्यान में रखकर यह सुविधा शुरू की है. पीएफआरडीए की पहल का मकसद पेंशन अकाउंट खोलने का प्रोसेस आसान और तेज बनाना है. PFRDA चेयरमैन एस रामन ने नई डिजिटल सुविधा के भरोसे आने वाले दो साल में तीन करोड़ नए सब्सक्राइबर्स जुड़ने की उम्मीद जताई है. नई सुविधा के तहत आप बिना किसी कागजी झंझट के मोबाइल से ही पेंशन अकाउंट चालू कर सकते हैं.

क्या है NPS Tatkal और क्यों है खास?

केंद्र सरकार ने एनपीएस की शुरुआत 1 जनवरी 2004 को की थी. इसे ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) की जगह शुरू किया गया था. पहले एनपीएस अकाउंट खोलने का प्रोसेस लंबा था. इसके तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरकर पीआरएएन (PRAN) लेना जरूरी होता था. इसके बाद हर महीने या सालाना कॉन्ट्रीब्यूशन यूपीआई के जरिये भी किया जा सकता है. लेकिन अब 'NPS Tatkal' अकाउंट खोलने का पूरा प्रोसेस ही बदल गया है. PFRDA ने एनपीसीआई के BHIM UPI ऐप्लीकेशन के साथ मिलकर तत्काल सर्विस को शुरू किया है. इसमें आप अपने बैंक अकाउंट की डिजिटल केवाईसी (KYC) का यूज करके सीधे यूपीआई के जरिये अपना नया पेंशन अकाउंट खोल सकते हैं.

किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

योजना का सबसे ज्यादा फायदा टियर-2 और टियर-3 सिटी में रहने वाले लोगों को मिलेगा. असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी, दुकानदार, फ्रीलांस करने वाले आसानी से इस सिस्टम से जुड़ सकेंगे. अभी ज्यादातर सैलरीड क्लास ही एनपीएस का हिस्सा हैं. लेकिन NPS Tatkal के जरिये अब दूसरे लोग भी आसानी से निवेश कर सकते हैं.

BHIM App से कैसे खुलेगा अकाउंट?

इन बैंकों के ग्राहक उठा सकेंगे फायदा

PFRDA चेयरमैन एस रामन ने साफ किया कि अभी यह सुविधा कुछ बैंक कस्टमर के लिए ही उपलब्ध है. मौजूदा समय में एसबीआई (SBI), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC FIRST Bank) के अकाउंटहोल्डर BHIM ऐप के जरिये एनपीएस अकाउंट ओपन कर सकते हैं. आने वाले समय में दूसरे बैंकों को भी इससे जोड़ा जाएगा.

डिजिटल KYC यानी पेपरलेस प्रोसेस

NPS Tatkal की खासियत यह है कि इसमें आपाको किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेाट या फॉर्म जमा करने की जरूरत नहीं है. पूरा प्रोसेस डिजिटल और पेपरलेस है. आपका बैंक अकाउंट पहले से ही केवाईसी वेरिफाइड है, इसलिए वेरिफिकेशन पूरा हो जाता है. इससे टाइम की भी बचत होती है और तुरंत PRAN जेनरेट हो जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES