SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर! उत्तर रेलवे ने सुरक्षा और परिचालन बेहतर बनाने के लिए उठाया बड़ा कदम, 80 कर्मचारियों को दी खास ट्रेनिंग

उत्तर रेलवे ने जम्मू, फिरोजपुर, अंबाला, दिल्ली, मुरादाबाद और लखनऊ मंडलों के 80 ट्रैक्शन पावर कंट्रोलर्स को तकनीकी दक्षता और सुरक्षा संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया है.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 19, 2026, 17:30 IST | Updated: Nov 19, 2026, 17:35 IST
Image Credit: उत्तर रेलवे ने 80 ट्रैक्शन पावर कंट्रोलर्स को किया प्रशिक्षित । उत्तर रेलवे
Join

Indian Railways :  उत्तर रेलवे के विद्युत विभाग ने ट्रैक्शन पावर कंट्रोलर्स (TPC) के तकनीकी ज्ञान, परिचालन दक्षता और संरक्षा  कौशल को बढ़ाने के उद्देश्य से एक सुव्यवस्थित क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया. 19 नवंबर के कार्यक्रम के छठे और अंतिम सत्र के सफलतापूर्वक संपन्न होने के साथ ही इस प्रशिक्षण पहल का समापन हो गया है.

80 ट्रैक्शन पावर कंट्रोलर्स को मिली ट्रेनिंग

उत्तर रेलवे के सभी छह मंडलों-जम्मू, फिरोजपुर, अंबाला, दिल्ली, मुरादाबाद और लखनऊ के कुल 80 ट्रैक्शन पावर कंट्रोलर्स (TPC) ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. ये प्रशिक्षण 12 अक्टूबर से 18 नवंबर 2026 तक विद्युत प्रशिक्षण केंद्र, गाजियाबाद में तीन-तीन दिनों के छह सत्रों  में आयोजित किया गया है.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत, प्रतिभागियों को ट्रैक्शन पावर परिचालन का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए दिल्ली मंडल स्थित स्काडा (SCADA) एवं रेलवे नियंत्रण केंद्र (RCC) तथा चाणक्यपुरी स्थित 25 केवी (kV) ट्रैक्शन सब-स्टेशन का व्यावहारिक अनुभव भी दिया गया.

ट्रैक्शन पावर कंट्रोलर्स (TPC) 25 केवी ट्रैक्शन विद्युत आपूर्ति की निगरानी व नियंत्रण करने, फील्ड स्टाफ तथा परिचालन नियंत्रण के साथ समन्वय स्थापित करने और विद्युत आपूर्ति में आने वाले व्यवधानों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उनकी इन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए, इस कार्यक्रम को सामान्य परिचालन के साथ-साथ आपातकालीन स्थितियों से कुशलतापूर्वक निपटने एवं उनकी क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए तैयार किया गया.

ये भी पढ़ें : त्योहारी सीजन में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड! 1.82 करोड़ यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाया

3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा सत्र (क्लासरूम सेशन), व्यावहारिक सिम्युलेटर अभ्यास और क्षेत्रीय प्रशिक्षण शामिल थे. पहले दिन TPC की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों, स्काडा (SCADA) प्रणालियों, ट्रैक्शन सब-स्टेशन सुरक्षा तथा फील्ड स्टाफ व नियंत्रण कार्यालयों के साथ समन्वय पर ध्यान केंद्रित किया गया.

दूसरा दिन स्काडा (SCADA) प्रशिक्षण सिम्युलेटर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए समर्पित था, जिससे प्रतिभागियों को एक कृत्रिम (सिम्युलेटेड) वातावरण में परिचालन प्रक्रियाओं और आपातकालीन प्रतिक्रिया का अभ्यास करने का अवसर मिला.

तीसरे दिन, प्रतिभागियों ने चाणक्यपुरी ट्रैक्शन सब-स्टेशन में व्यावहारिक क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसमें उपकरणों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई.

इस कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों से फीडबैक और प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ. इस पहल के माध्यम से, उत्तर रेलवे का लक्ष्य अपने कर्मचारियों  की तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाना, परिचालन समन्वय को मजबूत करना और अपने विद्युतीकृत नेटवर्क पर सुरक्षित, अधिक कुशल तथा विश्वसनीय रेल परिचालन सुनिश्चित करना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES