SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रातभर चली सफाई....रेलवे ट्रैक के किनारे जमा कचरे पर चला अभियान, MCD ने मिलकर हटाया 70 टन कचरा

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल और MCD ने संयुक्त अभियान चलाकर दया बस्ती रेलवे स्टेशन और यार्ड की पटरियों के किनारे जमा करीब 70 टन कचरा हटाया है.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 23, 2026, 17:48 IST | Updated: Nov 23, 2026, 17:59 IST
Image Credit: इस पहल से रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के साथ स्थानीय निकायों के बीच बेहतर तालमेल भी देखने को मिला। AI
Join

Indian Railways: रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने दिल्ली नगर निगम (MCD) के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया है. इस दौरान 22 नवंबर 2026 की रात दया बस्ती रेलवे स्टेशन और यार्ड में रेलवे पटरियों के किनारे जमा करीब 70 टन कचरे को हटाया गया है.

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, पटरियों के आसपास जमा कचरा गंदगी और प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ जल निकासी में भी बाधा पैदा करता है. खासकर बारिश के मौसम में इसकी वजह से जलभराव की समस्या हो सकती है. इससे न केवल रेलवे परिचालन प्रभावित होने का खतरा रहता है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से भी यह चिंता का विषय है.

रात के समय विशेष सफाई अभियान चलाया गया

इस समस्या से निपटने के लिए उत्तर रेलवे और एमसीडी की टीमों ने रात के समय विशेष सफाई अभियान चलाया. अभियान में आधुनिक मशीनों के साथ सफाई कर्मचारियों की भी मदद ली गई. संयुक्त प्रयासों से रेलवे ट्रैक के आसपास और यार्ड क्षेत्र में लंबे समय से जमा कचरे को हटाया गया. इस पूरी कार्रवाई में करीब 70 टन कचरे का निस्तारण किया गया.

ये भी पढ़ें : बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट , मई 2027 से दौड़ेगी देश की सबसे तेज रफ्तार रेल, आप कब से कर पाएंगे सफर? जानिए सबकुछ

स्टेशन साफ रखने में मिलेगी मदद

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल की इस पहल से रेलवे परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने के साथ स्थानीय निकायों के बीच बेहतर तालमेल भी देखने को मिला. रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस तरह के संयुक्त अभियान से स्टेशन और उसके आसपास के इलाकों को साफ रखने में मदद मिलेगी. साथ ही कचरे की वजह से होने वाली जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा.

'स्टेशन परिसर में कचरा न फैलाएं लोग'

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक और स्टेशन परिसर में कचरा न फैलाएं. रेलवे ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए आम लोगों से भी सहयोग करने और स्वच्छ भारत अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES