SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ₹1000 का नया नोट, फिर PIB ने बताई हकीकत

सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से 1000 रुपये का नया नोट वायरल हो रहा है. इस नोट के फोटो और वीडियो में इसका रंग पीला दिखाई दे रहा है. यदि आपके पास भी इस तरह का कोई फोटो या वीडियो आया है तो इसे आगे शेयर करने से पहले सही जानकारी कर लें.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 27, 2026, 02:57 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 03:00 PM IST
Image Credit: (PIB) वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि नया नोट 15 तारीख से चलन में आएगा.
Join

सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. लेकिन इस पर भरोसा करने से पहले आपको इसकी हकीकत जान लेना चाहिए. पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, एक्स (X) और टेलीग्राम पर पीले रंगा का नया नोट वायरल हो रहा है. दिवाली से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो और फोटो में इसे 1000 रुपये का नोट बताया जा रहा है. इस नोट पर एक खूबसूरत मंदिर का फोटो बना हुआ है. कई कंटेंट क्रिएटर्स और यूजर्स की तरफ से यह दावा भी किया जा रहा है कि रिजर्व बैंक (RBI) ने नए नोट को जारी किाय है. इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि आने वाली 15 तारीख से यह बाजार में चलन में आएगा.

वायरल खबर के लगातार बढ़ते असर के बाद सरकार की पीआईबी (PIB) यानी फैक्ट चेक टीम ने ऑफिशियली इस पर सफाई जारी की. पीआईबी की तरफ से सोशल मीडिया पर किये जा रहे इन दावों को पूरी तरह फर्जी और निराधार करार दिया गया है. पीआईबी की तरफ से साफ किया गया कि आरबीआई ने 1000 रुपये का नया नोट जारी करने या इसे दोबारा बाजार में लाने से जुड़ा कोई फैसला नहीं लिया गया. पीआईबी की तरफ से लोगों को यह चेतावनी भी जारी की गई कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली जानकारी पर बिना पुष्टि किये भरोसा नहीं करें.

आठ साल पहले हुआ था नोटबंदी का ऐलान

पीआईबी की तरफ से यह भी बताया गया कि किसी भी तरह के करेंसी नोट या फाइनेंशियल बदलाव से जुड़ी जानकारी के लिए केवल रिजर्व बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें. आपको बता दें भारत में 1000 रुपये के नोट को सरकार की तरफ से 8 नवंबर 2016 के आदेश के बाद बंद कर दिया गया था. उस समय सरकार की तरफ से ऐतिहासिक नोटबंदी का ऐलान किया गया था. उस समय प्रधानमंत्री मोदी ने काले धन, भ्रष्टाचार और जाली नोट पर लगाम लगाने के लिए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया था.

नई नोट की खबरें महज अफवाह

इसके बाद आरबीआई की तरफ से बाजार में 500 का नया नोट लाया गया था. इसके अलावा रिजर्व बैंक ने 2000 का नोट भी शुरू किया था. इसे बाद में मई 2023 में आरबीआई ने वापस ले लिया था. मौजूदा समय में रिजर्व बैंक की महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के तहत 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपये मूल्य के नोट ही ऑफिशियली चलन में हैं. इसलिए 1000 रुपये के नए नोट को लेकर चल रही सभी खबरें महज अफवाह हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES