महंगाई का 'आठवां' झटका, मुंबई में CNG के दामों में 1.50 रुपये प्रति किलो का इजाफा, अब कितनी है नई कीमत?
मुंबई में लोगों को महंगाई बड़ा झटका लगा है. यहां पर सीएनजी की कीमतों में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है. एक साल में 8वीं बार सीएनजी की कीमतें बढ़ी हैं.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लोगों को महंगाई का एक बड़ा झटका लगा है. यहां सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया. सीएनजी की कीमतों में 1.50 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. एक साल में 8वीं बार सीएनजी की कीमतें बढ़ी हैं, महानगर गैस लिमिटेड (MGL) की ओर से की गई इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी का रिटेल प्राइस 91.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.
दरअसल, इस साल जनवरी से अभी तक मुंबई में सीएनजी की कीमतों में कुल 11 रुपये प्रतिकिलो की बढ़होतरी हो चुकी है, जनवरी में सीएनजी की कीमत 80.50 रुपये प्रति किलोग्राम थी. आठवीं बाद बढ़ोतरी के बाद मुंबई में कीमतें 91.50 रुपये प्रति किलो पहुंच गई हैं. केवल 11 महीने में 14 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई है, जिस कारण टैक्सी और ऑटो चालकों के साथ निजी वाहन मालिकों का खर्च भी बढ़ा है.
अधिक जानकारी जोड़ी जा रही है...