SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सबसे बड़ा म्यूजियम, खाद सब्सिडी और मेट्रो एक्सटेंशन, मोदी कैबिनेट की मीटिंग में आज क्या-क्या फैसले हुए?

मोदी कैबिनेट की बुधवार को हुई अहम बैठक के दौरान सरकार ने 5 बड़े फैसले किये. इन फैसला का असर आने वाले दिनों में युवाओं से लेकर किसानों तक पर पड़ेगा. आइए जानते हैं इन फैसलों के बारे में और इनसे क्या फायदा होगा?

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 11, 2026, 04:41 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 04:48 PM IST
Image Credit: (File Photo) आज हुई केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में किसानों को बड़ी राहत दी गई.
Join

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार (11 नवंबर) को हुई केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग के दौरान 5 बड़े फैसले लिये गए. आज हुई कैबिनेट की मीटिंग के दौरान देश के युवाओं, किसानों, मिडिल क्लास और उद्यमियों के लिए बड़े फैसले हुए. कैबिनेट की मीटिंग में लिये गए फैसलों के बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा दुनिया के सबसे बड़े कल्चरल म्यूजियम की बात हो या नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाने की हो, या फिर किसानों को सस्ती खाद मुहैया कराने की सरकार ने हर सेक्टर का खासतौर पर ध्यान रखा है. आइए जानते हैं इन फैसलों के बारे में विस्तार से-

दिल्ली में होगा दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम

देश की 5000 साल पुरानी सभ्यता, संस्कृति और समृद्ध विरासत को एक ही छत के नीचे लाने के लिए सरकार ने 'युगे युगीन भारत म्यूजियम' बनाने का ऐलान किया है. सरकार की तरफ से दावा किया गया कि कि यह म्यूजियम दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम होने वाला है.

नोएडा-ग्रेनो मेट्रो एक्सटेंशन

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लाखों लोगों के लिए मेट्रो से जुड़ी शानदार खबर सामने आई है. सेक्टर-51 ( नोएडा) से लेकर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-4 तक मेट्रो के नए एक्सटेंशन प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है.

62370 करोड़ की खाद सब्सिडी मंजूर

रूस-यूक्रेन जंग और वेस्ट एशिया में जारी तनाव के  बीच दुनियाभर में खाद के दाम आसमान छू रहे हैं. लेकिन पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई मीटिंग के दौरान यह तय किया गया कि ग्लोबल क्राइसिस का बोझ देश के किसानों पर नहीं पड़ना चाहिए.

18000 स्पेशल ट्रेनें, 700 AI कैमरों से निगरानी.. दिवाली-छठ पर रेलवे का खास इंतजाम, आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल मंत्री ने खुद लिया जायजा

मुद्रा योजना में 5000 करोड़ का क्रेडिट गारंटी फंड

यदि आप खुद का स्टार्टअप या छोटा-मोटा बिजनेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो इस खबर से आपको राहत मिलेगी. देश के युवाओं में एंटरप्रिन्योरशिप की भावना को बढ़ाने के लिए मुद्रा योजना को अगले 5 साल के लिए बढ़ा दिया गया है.

SC, ST और महिला उद्यमियों के लिए 4111 करोड़

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES