ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने 14 ई-कैटरिंग वेबसाइटों को किया बैन
IRCTC: ट्रेन से सफर के दौरान अगर आप भी ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं, तो IRCTC की ओर से जारी इस लिस्ट को जरूर देख लें. आईआरसीटी ने उन प्लेटफॉर्म की लिस्ट जारी की है, जहां से खाना आर्डर करना आपके पेट और जेब दोनों के लिए खतरा बन सकता है.
Indian Railway: ट्रेन से सफर के दौरान अगर आप भी ऑनलाइन खाना ऑर्डर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं. खाने को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद IRCTC ने बड़ी कार्रवाई की है. IRCTC ने रेलवे में अनधिकृत ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है. खाने की क्वालिटी के साथ खिलवाड़ करने वाले ई-कैटरिंग वेबसाइटों और मोबाइल ऐप के खिलाफ आईआरसीटीसी ने अभियान चलाया है.
IRCTC का बड़ा अभियान
यात्रियों की सेहत, खाने की गुणवत्ता और डेटा सुरक्षा को लेकर IRCTC ने बड़ी कार्रवाई की है. 14 अनधिकृत प्लेटफॉर्म की सूची जारी की है. यात्रियों से अपील की जा रही है कि वो इन प्लेटफॉर्म से जरिए ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से बचें . इन ई-प्लेटफॉर्म पर खाने की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं.
IRCTC की लिस्ट में कौन-कौन से नाम
आईआरसीटीसी ने जिन वेबसाइटों प्रतिबंधित सूची में शामिल किया है, उसमें ये नाम शामिल है. अगली बार जब भी आप ट्रेन में खाना आर्डर करें, तो इन वेबसाइटों से बचें.
- RailRestro
- RailMitra
- TravelKhana
- TrainsCafe
- DibRail
- ailFood
- ravelerFood
- FoodOnTrack
- eCatering App
- KhanaOnline
- Trainway
- RailMeal
- TrainMenu
बिना FSSAI लाइसेंस वाले आउटलेट
IRCTC के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म से खाना मंगाने पर बिना FSSAI लाइसेंस वाले आउटलेट से भोजन मिलने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में सिर्फ खाने की क्वालिटी पर जोखिम नहीं है, बल्कि अनधिकृत प्लेटफॉर्म पर PNR, मोबाइल नंबर, ईमेल और पेमेंट डिटेल साझा करने से डेटा चोरी का भी खतरा बना रहता है. इन प्लेटफॉर्म से खाना मंगवाने पर आप वित्तीय धोखाधड़ी का जोखिम उठाते हैं.
शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई
आईआरसीटीसी को इन प्लेटफॉर्म के खिलाफ कई बार शिकायतें मिली. कभी खाना नहीं पहुंचने, ऑर्डर रद्द होने और पैसे वापस नहीं मिलने पर शिकायत मिलती रही. IRCTC ने सिर्फ चेतावनी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की.
ट्रेन से सफर के दौरान कहां से आर्डर करें खाना ?
यात्रियों को सिर्फ IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट, Food on Track ऐप और अधिकृत पार्टनर से खाना ऑर्डर करने की सलाह दी गई है. आप फोन से खाना ऑर्डर करने के लिए IRCTC की हेल्पलाइन 1323 का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ट्रेन या रेलवे परिसर में अवैध फूड डिलीवरी दिखने पर RPF हेल्पलाइन 182 पर शिकायत करने की सलाह दी गई है. IRCTC का आरोप है कि ये अनधिकृत कारोबार से टैक्स चोरी और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंच सकता है.