SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, इंडिगो ने बढ़ाए दाम, टिकटों पर लगेगा ₹1300 का सरचार्ज

Indigo Airlines: देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी इंडिगो ने अपना किराया बढ़ा दिया है. महंगे फ्यूज चार्ज की वजह से 6 अक्टूबर से इंडिगो की फ्लाइट्स टिकटों के दाम बढ़ गए हैं.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 05, 2026, 03:13 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 03:22 PM IST
Join

IndiGo Airlines:  दशहरा, दिवाली, छठ से पहले घर जाने, सफर करने वाले लोगों को झटका लगा है.  हवाई सफर पर महंगाई की मार पड़ी है. इंडिगो एयरलाइंस ने विमान से सफर को महंगा कर दिया है. इंडिगो एयरलाइन ने किराए में बढ़ोतरी कर दी है.

इंडिगो ने बढ़ाया हवाई किराया

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने सोमवार को किराया बढ़ोतरी का ऐलान किया है. एयरलाइन ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में इजाफे के बाद किराया बढ़ाने का फैसला किया है. एयरलाइन का कहा है कि ATF के रेट्स बढ़ने की वजह से उसने घरेलू और इंटरनेशनल  उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है.  

6 अक्टूबर, मंगलवार से बुक होने वाली उसकी सभी उड़ानों पर ये फ्यूल चार्ज लागू होगा. यानी कल से इंडिगो की फ्लाइटें आपके लिए महंगी हो जाएंगी. विमान कंपनी का कहना है कि खाड़ी युद्ध के बाद से ही ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. महीने-दर-महीने कीमतों में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की जा चुकी है.ATF  की लागत पिछले एक दशक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. जिसकी वजह से उनका ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ता जा रहा है.  

कितना बढ़ेगा किराया 

घरेलू मार्ग पर 500 किलोमीटर तक की उड़ानों के लिए 375 रुपए
501 से 1,000 किलोमीटर तक की उड़ानों के लिए 600 रुपए
1,001 से 1,500 किलोमीटर की उड़ानों के लिए 900 रुपए
1,501 से 2,000 किलोमीटर की उड़ानों के लिए 1,150 रुपए
2,000 किलोमीटर से ज्यादा की उड़ानों के लिए 1,300 रुपए  

जबकि इंटरनेशनल रूट पर

सार्क रीजन के लिए 500 किलोमीटर तक की दूरी वाली उड़ानों पर 1,000 रुपए 
500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी वाली उड़ानों पर 3,000 रुपए का फ्यूल चार्ज लगेगा
साउथ-ईस्ट एशिया, जीसीसी, मिडिल ईस्ट और नॉर्थ व ईस्ट एशिया के लिए 5,500 रुपए का फ्यूल चार्ज 
अफ्रीका और यूरोप जाने वाली उड़ानों पर 6,000 रुपए का फ्यूल चार्ज लगेगा.  


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES