SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिस छोटी-सी चिप के चारों ओर नाच रही पूरी दुनिया, भारत ने उसपर खेला 110 अरब डॉलर वाला बड़ा दांव

भारत के सेमीकंडक्टर चिप का मार्केट 100-110 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो फिलहाल 45-50 अरब डॉलर पर था.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 26, 2026, 19:53 IST | Updated: Nov 26, 2026, 20:02 IST
Image Credit: semiconductor
Join

India SemiConductor: जिस चिप के लिए अमेरिका -चीन लड़ रहे हैं , ताइवान से विवाद चल रहा है. जिस चिप को दुनिया का नया 'ऑयल' माना जाता है, भारत उस सेक्टर में अपनी पकड़ को मजबूत करने में जुटा है.   एक छोटी- सी चिप , जिसपर बड़ी-बड़ी कंपनियों का कारोबार टिका, शेयर मार्केट टिके हैं, भारत उस चिप मार्केट में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए भारी भरकम खर्च कर रहा है. दरअसल  साल 2030 तक भारत के सेमीकंडक्टर चिप का मार्केट  100-110 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो फिलहाल 45-50 अरब डॉलर पर था.  यानी अगले 5 सालों में भारत अपने चिप मार्केट को दोगुने से भी अधिक बढ़ाने की तैयारी में है.

सेमीकंडक्टर पर भारत का इतना फोकस क्यों है

ये इंडस्ट्रीज एक छोटे से चिप पर टिकी है. जिस रफ्तार से ये इंडस्ट्रीज बढ़ रही है. भारत को अपने चिप मार्केट का विस्तार करना ही होगा. 
केयरएज एडवाइजरी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सेमीकंडक्टर राजस्व में नेटवर्किंग और कम्युनिकेशंस की हिस्सेदारी 2020 के 26.1 प्रतिशत से बढ़कर 2030 तक 33.3 प्रतिशत होने का अनुमान है.  

कंप्यूटिंग और डेटा स्टोरेज की हिस्सेदारी 12.8 प्रतिशत से बढ़कर 15.1 प्रतिशत होने की उम्मीद है. जो  डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित मांग के बढ़ते योगदान को दर्शाता है.  


भारत का सेमीकंडक्टर मिशन  गुजरात, असम, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पंजाब और आंध्र प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है, जहां कुल 1.64 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाले 12 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है. जिसमें सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन, कंपाउंड सेमीकंडक्टर और असेंबली, टेस्टिंग, मार्किंग एंड पैकेजिंग, आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधाएं शामिल हैं.  
 
आयात पर निर्भर है भारत

बढ़ती खपत की मांग को अभी बड़े पैमाने पर आयात के जरिए पूरा किया जा रहा है. भारत का सेमीकंडक्टर आयात वित्त वर्ष 2020-21 के 11.9 अरब डॉलर से तीन गुना से अधिक बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 36.5 अरब डॉलर हो गया.  सेमीकंडक्टर उपकरणों और कंपोनेंट्स की घरेलू मांग का 90-95 प्रतिशत हिस्सा आयात से पूरा होता है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES