SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रेलवे का बड़ा तोहफा! देश को मिलेंगी 2 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें, 9 घंटे 20 मिनट में होगा दिल्ली-वाराणसी का सफर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कल यानी 31 अक्टूबर को वाराणसी से नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.

Written By Gaurav Singh
Published: Oct 30, 2026, 07:14 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 08:33 PM IST
Image Credit: सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन वाराणसी और नयी दिल्ली के अलावा प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और चिपियाना बुजुर्ग स्टेशनों पर रुकेगी। AI
Join

New Vande Bharat Sleeper Train : देश में लंबी दूरी की रेल यात्रा को आसान बनाने के लिए दो नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत होने जा रही है. इनमें एक ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलेगी, जबकि दूसरी बेंगलुरु और मुंबई को जोड़ेगी. इन ट्रेनों से यात्रियों को रात में सफर करने और अगले दिन अपने गंतव्य तक पहुंचने का बेहतर विकल्प मिलेगा.

शनिवार यानी 31 अक्टूबर को 'वंदे भारत स्लीपर' ट्रेन की शुरुआत के साथ वाराणसी और दिल्ली के बीच रात भर की यात्रा के लिए एक नया विकल्प मिलने जा रहा है. भारत की दूसरी 'वंदे भारत स्लीपर' सर्विस इन दोनों शहरों को जोड़ेगी. इसमें पूरी तरह से वातानुकूलित (AC) कोच, यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं और रात भर की यात्रा की सुविधा मिलेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

कहां-कहां रूकेगी  'वंदे भारत स्लीपर' ट्रेन?

16 कोच वाली इस ट्रेन में 823 यात्रियों के बैठने की क्षमता है. ये ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, जबकि शुक्रवार को इसकी सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी. इस ट्रेन को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया गया है, जबकि इसकी अधिकतम डिजाइन गति 180 किमी प्रति घंटा है. ये ट्रेन प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

 

 

ये भी पढ़ें : रेलवे ने वेरिएबल DA बढ़ोतरी करने का दिया आदेश, इन लाखों कर्मचारियों को होगा साीधा फायदा

वाराणसी से नई दिल्ली 'वंदे भारत स्लीपर' ट्रेन का टाइम टेबल

- वाराणसी: रात 8:50 बजे प्रस्थान

- प्रयागराज: रात 10:35 बजे आगमन, 10:40 बजे प्रस्थान

- कानपुर सेंट्रल: रात 12:40 बजे आगमन, 12:45 बजे प्रस्थान

- अलीगढ़: सुबह 3:55 बजे आगमन, 3:57 बजे प्रस्थान

- गाजियाबाद: सुबह लगभग 5:40 बजे आगमन, 5:42 बजे प्रस्थान

- नई दिल्ली: सुबह 6:10 बजे आगमन

वापसी में नई दिल्ली से वाराणसी का शेड्यूल

- नई दिल्ली: रात 9:40 बजे प्रस्थान

- गाजियाबाद: रात 10:13 बजे आगमन, 10:15 बजे प्रस्थान

- अलीगढ़: रात 11:20 बजे आगमन, 11:22 बजे प्रस्थान

- कानपुर सेंट्रल: रात 1:55 बजे आगमन, 2:00 बजे प्रस्थान

- प्रयागराज: सुबह 5:05 बजे आगमन, 5:10 बजे प्रस्थान

- वाराणसी: सुबह 7:10 बजे आगमन

बेंगलुरु- मुंबई 'वंदे भारत स्लीपर' ट्रेन

रेलवे बोर्ड ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच भी 'वंदे भारत स्लीपर' ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है. वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के बाद पिछले सात दिनों में रेल मंत्रालय से मंजूरी पाने वाली ये दूसरी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है. ये ट्रेन 1 नवंबर को शुरू होगी. दक्षिण पश्चिम रेलवे जोन इस ट्रेन का रखरखाव और संचालन करेगा. ये ट्रेन SMVT बेंगलुरु और CSMT मुंबई के बीच चलेगी.

16 घंटे में तय होगा सफर

बेंगलुरु-मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 27652 और 27651 के रूप में चलेगी और लगभग 16 घंटे में यह दूरी तय करेगी. अभी इस दूरी को तय करने में ट्रेनों को लगभग 22 से 24 घंटे से अधिक का समय लगता है.

रूट और स्टॉपेज

ट्रेन नंबर 27652/27651 बेंगलुरु-मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस कलबुर्गी होकर चलेगी. यात्रा के दौरान ये ट्रेन आठ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. ये स्टेशन हैं अनंतपुर, गुंतकल, रायचूर, यादगीर, कलबुर्गी, सोलापुर, पुणे और कल्याण रहेंगे.

बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस: ​​टाइम टेबल

ट्रेन नंबर 27652 बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस SMVT बेंगलुरु से 19:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11:55 बजे CSMT मुंबई पहुंचेगी. ये ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी. वापसी की दिशा में ट्रेन नंबर 27651 मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस CSMT मुंबई से 20:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन 12:00 बजे SMVT बेंगलुरु पहुंचेगी. ये ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES