SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बस थोड़ा-सा इंतजार, एक साथ 27 देशों के साथ खुलेंगे फ्री ट्रेड के दरवाजे, साल के अंत कर 'मदर ऑफ ऑल डील्स'

भारत और ईयू के बीच ट्रेड डील साल के आखिरी में लागू हो सकता है. इस डील के बाद भारत के लिए निर्यात के नए विकल्प के रास्ते खुल जाएंगे.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 24, 2026, 22:02 IST | Updated: Nov 24, 2026, 22:12 IST
Image Credit: india eu trade
Join

India EU Trade Deal: साल 2026 की शुरुआत खाड़ी युद्ध के साथ हुई. कच्चे तेल के दामों ने अर्थव्यवस्था को गहरी चोट दी, लेकिन साल का अंत इकोनॉमी के लिए बूस्टर डोज साबित होने वाला है. भारत का व्यापार सीधे छलांग लगा सकता है. एक साथ 27 देशों के दरवाजे भारतीय निर्यात को बढ़ा देंगे. मुफ्त व्यापार एक्सपोर्ट को बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय बाजार में सस्ते यूरोपीय सामानों की उपलब्धता बढ़ा देगा.  

दरअसल  साल 2026 के आखिरी में भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू हो सकता है.  इस फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से द्विपक्षीय संबंधों और अर्थव्यवस्था दोनों को बढ़ावा मिलेगा. जर्मनी के राज्य लोअर सैक्सनी के मुख्यमंत्री ओलाफ लीस की माने, तो भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता  दोनों देशों के कारोबारियों के लिए नए अवसर पैदा करेगा. भारतीय कंपनियों और यूरोप की कारोबारियों के बीच व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा.

उन्होंने कहा कि इस समझौते के बाद लोअर सैक्सनी और भारत की कंपनियों के बीच सीधे संपर्क बढ़ाना और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा, खासकर निवेश, मुक्त व्यापार और कलपुर्जों के आदान-प्रदान के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी. उन्होंने कहा कि जर्मनी की कंपनियां भारत में निवेश करना चाहती हैं, वहीं भारतीय कंपनियां भी लोअर सैक्सनी में निवेश करने की इच्छुक हैं.

 नवंबर के  शुरुआत में भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने नई दिल्ली में सातवीं भारत-ईयू रणनीतिक साझेदारी समीक्षा बैठक की थी, जिसमें  दोनों पक्षों ने अपनी रणनीतिक साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा की.  अब इंतजार है कि कब मदर ऑफ ऑल डील कहलाने वाला भारत-ईयू ट्रेड डील पूरी होती है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES