रूस से सिर्फ तेल खरीद ही नहीं रहा भारत, बेचकर भी कर रहा मोटी कमाई, अगस्त में टूटा रिकॉर्ड
India Oil Export: भारत सिर्फ रूस से तेल खरीद नहीं रहा, बल्कि भारी मात्रा में तेल बेचकर मोटी कमाई कर रहा है. अगस्त में रूस से भारत से रिकॉर्ड ऑयल इम्पोर्ट किया.
Russia Oil Import: फरवरी 2022 से यूक्रेन के साथ जंग झेल रहे रूस तेल संकट से जूझ रहे हैं. पेट्रोल की कीमत रूस में आसमान छू रही है. पेट्रोलपंपों पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग रही है. रूस के 83-84 क्षेत्र तेल संकट से गैसोलीन संकट से जूझ रहे हैं, ईधन की राशनिंग शुरू कर दी गई है.ईंधन संकट से जूझ रहे रूस की मदद के लिए भारत सामने आया है.
भारत रूस सको भेज रहा है पेट्रोल
भारत रूस से कच्चे तेल का आयात करता है. भारत के कुल आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी 41% की है. अब एक और नया रिकॉर्ड बना है. भारत से रूस को ऑयल प्रोडक्ट्स इम्पोर्ट का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. आंकड़ों के मुताबिक रूस ने अगस्त में 172,000 टन ऑयल का आयात किया है. सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त में रूस के तेल आयात का 70 फीसदी हिस्सा भारत से आया. भारत से रूस को 7.8 करोड़ यूरो का करीब 1,20,000 टन गैसोलीन इम्पोर्ट किया गया है. ये आंकड़ा जुलाई के आंकड़े से 7 गुना से अधिक है. वहीं साल 2025 के कुल आयात से 3 गुना ज्यादा है.
युद्ध से रूस को नुकसान
यूक्रेन युद्ध के चलते मिसाइल हमलों में रूस की रिफाइनरियों और तेल उत्पादन को नुकसान पहुंचा है. इन ड्रोन हमलों में रूस की सबसे बड़ी रिफाइनरी ओमस्क रिफाइनरी, सामारा रिफाइनरी, नोरसी और तानेको रिफाइनरियों को नुकसान पहुंचा है. रिफाइनरियों को ठीक करने और प्रोडक्शन फिर से शुरू करने में 6 से 8 महीने तक का समय लग सकता है. इन हमलों ने रूस में तेल रिफाइनिंग की क्षमता को 30% तक कम कर दिया है. ऐसे में रूस तो ईंधन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है.
कहां-कहां से पेट्रोल खरीद रहा है रूस
रूस से भारत से तेल का गैसोलीन का आयात कितना है.गुजरात के वाडिनार स्थित नायरा एनर्जी से रूस को तेल भेजा गया है. रोसनेफ्ट के पास नायरा एनर्जी की 49.13 फीसदी हिस्सेदारी है. भारत के अलावा रूस दक्षिण कोरिया , मिस्र जैसे देशों से पेट्रोल-डीजल का आयात कर रहा है.