Imran Khan Networth: इमरान खान को 28 तक भारत छोड़ने का आदेश! करोड़ों के लग्जरी घर और आलीशान गाड़ियों का क्या होगा?
Mumbai Police Notice to Imran Khan: इमरान खान ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा होगा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर उन्हें भारत छोड़ने का अल्टीमेटम मिल जाएगा. लेकिन अब सवाल यह है कि भारत छोड़कर जाने के बाद उनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति का क्या होगा?
Imran Khan Networth: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस की तरफ से भेजे गए नोटिस में 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है. उनके खिलाफ यह कार्रवाई मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और हिरासत में लिये जाने के बाद की गई है. उनके खिलाफ यह कदम इमिग्रेशन कानून के तहत उठाया गया है. दरअसल, इमरान के पास अमेरिकी नागरिकता है और वह भारतीय नागरिक नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान की नेटवर्थ (Imran Khan Networth) करीब 100 करोड़ रुपये की है. मुंबई से लेकर कजरत की खूबसूरत वादियों तक में उनका निवेश है.
इमरान खान ने लिया प्रदर्शन में हिस्सा
बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने मुंबई में पिछले दिनों अगस्त क्रांति मैदान में चीफ इलेक्शन कमीशन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किये गए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. इसके बाद उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे हैं. मीडिया रिपोर्ट में बताई जा रही इमरान की नेटवर्थ का आंकड़ा उस समय का है जब वह फिल्मों में काम करते थे. वह उस समय एक फिल्म के लिए करोड़ों लेते थे. एक इंटरव्यू में बताया गया कि 25 साल की उम्र में उनकी इनकम जीरो से बढ़कर सीधे करोड़ों में पहुंच गई थी. उनका करियर जिस समय अपने पीक पर था वह एक फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपये तक लेते थे.
ब्रांड एंडोर्समेंट से की अच्छी खासी कमाई
इमरान के अनुसार उन्हें अपने करियर में एक फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये की फीस मिली थी. इमरान खान से एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी खासी कमाई की है. एक्टिंग से दूरी बनी तो उन्होंने वेबसीरीज के जरिये भी कमाई की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमरान खान के पास मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल में आलीशान बंगला था. लेकिन पत्नी अवंतिका से अलग होने के दौरान उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया था. इसके बाद उन्होंने बांद्रा में एक फ्लैट किराये पर लिया था.
करजत की खूबसूरत वादियों में इमरान का आशियाना
इसके अलावा मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर करजत की खूबसूरत वादियों में भी इमरान का आशियाना है. अपने इस खूबसूरत घर की एक झलक उन्होंने साल 2024 में इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाई थी. हरे-भरे पेड़ों, पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों के बीच बसा यह आशियाना पहली नजर में ही सुकून भरी जगह का अहसास देता है. यह भी बताया जाता है कि घर को 3D मॉडल पर डिजाइन करने के लिए इमरान ने खुद काम किया था. उनके इस घर की कीमत भी करोड़ों में बताई जा रही है. इसके आलवा इमरान के पास लग्जरी गाड़ियों का बेड़ा है. इसमें मर्सिडीज बेंज से लेकर ऑडी कारें बताई जाती हैं.