SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली पर युवाओं को मिलेगा तोहफा? सरकारी बैंक लाएंगे नई इन्वेस्टमेंट स्कीम; कैसे होगा फायदा?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के निर्देश पर पब्लिक सेक्टर के बैंक देश के यूथ को लुभाने और उन्हें फाइनेंशियल सिस्टम से जोड़ने के लिए दिवाली से पहले तीन प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं. इस पहल के जरिये बैंक युवाओं के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 22, 2026, 10:20 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 10:23 AM IST
Image Credit: (File Photo) बैंकों की तरफ से नई सेविंग स्कीम्स को दिवाली से पहले पेश किया जा सकता है.
Join

देश के सरकारी बैंक युवाओं को आकर्षित करने के मकसद से बड़े कदम उठाने जा रहे हैं. दो महीने पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से दि ये गए निर्देश के बाद सरकारी बैंक दिवाली से पहले नए फाइनेंशियल प्रोडक्ट को मार्केट में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं. बैंकों की प्लानिंग सेविंग, इंश्योरेंस और लोन आदि से जुड़े तीन प्रोडक्ट बाजार में उतारने की है. इस पहल का मकसद देश के युवाओं को फॉर्मल फाइनेंशियल सिस्टम से जोड़ना और उनकी बैंकिंग जरूरतों को पूरा करना है.

ईटी में प्रकाशित खबर के अनुसार देश के सरकारी बैंक जल्द सेविंग, इन्वेस्टमेंट, इंश्योरेंस और लोन से जुड़े तीन फाइनेंशियल प्रोडक्ट को पेश करेंगे. इन सभी प्रोडक्ट की  सभी सरकारी बैंकों में एक जैसी खासियत रहेगी. हालांकि, कुछ बैंक इन प्रोडक्ट को अतिरिक्त फायदों के साथ भी पेश कर सकते हैं. अधिकारियों के अनुसार इन प्रोडक्ट को दिवाली से पहले पेश किये जाने की उम्मीद है. इसके अलावा बैंक यूथ कस्टमर्स को डी-मैट अकाउंट खोलने पर लगने वाले चार्ज को माफ करने का भी प्लान कर रहे हैं. बैंकों की इस पहल का मकसद बैंकिंग सर्विस को ज्यादा आसान बनाना है.

हैक हो गया SBI का सर्वर ? बैंक ने डेटा लीक होने की बात मानी, एक्सपर्ट टीम करेगी जांच

पोर्टल पर मिलेगी बैंक संबंधी सर्विस

कई बैंक मिलकर एक शेयर्ड डिजिटल पोर्टल पर भी काम कर रहे हैं. इस पोर्टल पर फाइनेंशियल प्रोडक्ट और बैंकिंग सर्विस से जुड़ी जानकारी मौजूद रहेगी. प्लेटफॉर्म पर फाइनेंशियल प्लानिंग और एंटरप्रेन्योरशिप से जुड़ी इंटरेक्टिव सर्विस भी शामिल होंगी. इसके अलावा ब्रांच और एटीएम का पता लगाने के लिए ब्रांच लोकेटर की सुविधा भी दी जाएगी. उम्मीद है कि यह पोर्टल नवंबर के आखिर तक पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा. इससे युवाओं को मदद मिलेगी.

युवाओं के बीच लोकप्रियता बढ़ाने का सुझाव दिया

आपको बता दें अगस्त में आयोजित पीएसयू कॉन्क्लेव के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पब्लिक सेक्टर के बैंकों से जेन जी (Gen-Z) यानी युवाओं के बीच अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए कहा था. उन्होंने बैंकों से कहा था कि युवाओं की उम्मीदों को समझकर बैंकिंग भरोसे को भी बनाए रखें. वित्त मंत्री ने युवाओं का ज्यादा से ज्यादा जुड़ाव बैंकों के साथ करने के लिए फ्री ऑनलाइन कोर्स, लाइफस्टाइल से जुड़े फायदे और 'युवा कियोस्क' जैसी सुविधाएं शुरू करने का प्रपोजल दिया था.

Explainer: क्यों क्रेडिट कार्ड की ओर तेजी से बढ़ रहे Gen Z? नए यूजर्स में 50% युवा, जानिए खर्च और कर्ज लेने का क्या है ट्रेंड?

अच्छे क्रेडिट स्कोर के फायदे बताएं

बैंकों को यह भी निर्देश दिया गया था कि वे युवा कस्टमर को अच्छे क्रेडिट स्कोर, जिम्मेदारी से लोन लेने और सरकारी क्रेडिट स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दें. इस प्रोसेस को मजेदार बनाने के लिए पोर्टल पर क्विज और सर्टिफिकेट जैसी चीजों को जोड़ा जा सकता है. इसके अलावा 2 अक्टूबर से शुरू किया गया 'बैंकिंग फॉर यूथ' कैम्पेन 16 साल और इससे ज्यादा की उम्र वाले यूथ को टारगेट कर रहा है. इससे उनके साथ मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला रिलेशन बनाया जा सकेगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES