SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

₹1.53 लाख पर पहुंचा सोना अभी और दिखाएगा भाव, 2026 में डबल रेट पर बिकेगा गोल्ड, आ गई जेपी मॉर्गन, जेफरीज की नई रिपोर्ट

Gold Rate: सोने-चांदी की कीमत में आने वाले दिनों में बड़ी तेजी आने वाली है, गोल्ड के प्राइस 5000 डॉलर प्रति औंस के आंकड़े को छू सकते हैं.

Written By Bavita Jha
Published: Sep 20, 2026, 11:34 AM IST | Updated: Sep 20, 2026, 11:35 AM IST
Join

Gold Rate: त्योहारों के दौरान सोने की मांग बढ़ना आम बात है. लोग दशहरा, धनतेरस , दिवाली के त्योहारों पर बढ़चढ़ कर सोने की खरीदारी करते हैं. जनवरी 2026 के मुकाबले सोने की कीमत फिलहाल 20 हजार नीचे हैं. चांदी के भाव में सवा लाख की गिरावट हैं. ऐसे में लोगों का उत्साह सोने की खरीदारी को लेकर बढ़ सकता है. इस बीच आने वाले दिनों में सोने की कीमत को लेकर  इन्वेस्टमेंट बैंक जेपी मॉर्गन और Jefferies के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रेटजी क्रिस वुड ने नई भविष्यवाणी की है.  

सोने के दाम पर भविष्यवाणी

सोने की कीमत आने वाले दिनों में तेज रफ्तार से भागने वाली है. ये दावा  ब्रोकरेज फर्म कर रही है. जेपी मॉर्गन ने अनुमान लगाया है कि साल 2026 के अंत तक सोना 4500 डॉलर प्रति औंस को पार कर जाएगा. जबकि साल 2027 के मिड तक इसकी कीमत 5000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू लेगी. ब्रोकरेज फर्म ने लॉग टर्म में सोने की कीमत में तेजी का अनुमान लगाया है. अमेरिकी डॉलर, बॉन्ड यील्ड,सेंट्रल बैंक की ओर से बढ़ती खरीदारी और फॉरेक्स गोल्ड रिजर्व की स्थिरता जैसे कई फैक्टर्स हैं, जो सोने की मांग और कीमत को सपोर्ट दे रहे हैं.  

सोने की कीमत पर किन बातों को असर

पहला: सोने की कीमत में कई फैक्टर्स हैं, जिनका असर पड़ता है. अमेरिकी नीतियां गोल्ड को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है.अमेरिकी डॉलर की कमजोरी सोने को मजबूत करती है.

दूसरा: केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की लगातार खरीदारी उसकी मांग को बढ़ाती है, चीन, पोलैंड जैसे देश लगातार सोना खरीद रहे हैं. जिसकी वजह से ग्लोबल मार्केट में सोने की डिमांड बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है.

तीसरा: अमेरिकी सरकार के बढ़ते कर्ज और डॉलर के अवमूल्यन के चलते निवेशकों में सेफ हेवन के तौर पर सोने की मांग और कीमत दोनों बढ़ती है.  

क्या है जेफरीज का गोल्ड पर अनुमान

जेफरीज के क्रिस वुड ने गोल्ड के अनुमान को बढ़ा दिया है.उन्होंने सोने के भाव को बढ़ाकर 10,000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा दिया है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित करने की कोशिश से डॉलर के कमजोर होने का अनुमान है, जिसका फायदा गोल्ड को मिल सकता है.  

घरेलू बाजार में सोने की कीमत  

MCX पर सोने की कीमत  1283 रुपये की बढ़त के साथ 154264 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेटलिस्ट देखें, तो शुक्रवार को बंद हुए बाजार के बाद 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक सोने की कीमत कुछ इस तरह से हैं...

24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 153658 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. 
22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 140751 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. 
18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 115244 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. 
14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 89890 रुपये पर है. 
चांदी की कीमत घरेलू बाजार में 236116 रुपये प्रति किलोग्राम पर है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES