SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Microsoft इश्यू पर एयरलाइंस का अलर्ट, जारी की एडवाइजरी; कहा-ईमेल में हो सकती है देरी

Microsoft Outage: देर रात से Microsoft आउटेज के कारण IndiGo और Akasa Air की ईमेल सर्विस पर असर पड़ा है. दूसरी तरफ, दुबई में बकाया नहीं चुकाने पर SpiceJet की चार फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 13, 2026, 14:13 IST | Updated: Nov 13, 2026, 14:43 IST
Image Credit: (AI) दुबई में बकाया का भुगतान नहीं किये जाने पर SpiceJet की चार फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है.
Join

Microsoft outage disrupts airlines services: माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ऑफिस मीटिंग से लेकर कर्मचारियों से प्लान शेयरिंग तक में समस्या हो रही है. इस बीच भारतीय एयरलाइंस की तरफ से यात्रियों को सतर्क करते हुए कहा गया कि इससे ईमेल के जरिये मिलने वाली सपोर्ट सर्विस के प्रभावित होने की उम्मीद है. हालांकि, कम्युनिकेशन के दूसरे माध्यमों के जरिये जानकारी मिलती रहेगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर इंडिगो की तरफ से कहा गया कि माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में आई रुकावट के कारण उसकी ईमेल असिस्टेंस सर्विस फिलहाल प्रभावित हैं और हो सकता है कि आपको ईमेल नहीं मिले.

इंडिगो की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया कि दूसरे सभी सपोर्ट चैनल पहले की ही तरह काम कर रहे हैं. किसी भी इमरजेंसी हेल्प के लिए, एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिये '6ई स्काई'  (6Eskai) से संपर्क करें. किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए एयरलाइन की तरफ से खेद जताया गया और कहा गया कि हम आपके धैर्य और समझ के प्रति आभारी हैं.' इसी तरह, अकासा एयर की तरफ से बताया गया कि माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण एयरलाइन की ईमेल सपोर्ट सर्विस में देरी हो रही है.

अकासा ने जारी किया 24/7 हेल्पलाइन नंबर

अकासा एयर की तरफ से कहा गया, 'माइक्रोसॉफ्ट की ग्लोबल सर्विस में आई रुकावट के कारण, हमारी ईमेल सपोर्ट सर्विस में देरी हो रही है. हो सकता है कि हमें आपकी तरफ से किये गए ई-मेल नहीं मिल पाएं.' एयरलाइन ने यात्रियों से कहा कि वे इमरजेंसी हेल्प के लिए 24/7 'अकासा केयर सेंटर' को +91-9606112131 पर कॉल करें या सोशल मीडिया चैनल के जरिये संपर्क करें. एयर इंडिया की तरफ से यह भी कहा गया कि माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ी समस्या पर लगातार नजर बनाई हुई है. लेकिन उनकी उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है और उनके किसी भी संचार माध्यम पर फिलहाल कोई प्रभाव नहीं है.

एयर इंडिया ने काम जारी रखने के लिए किया जुगाड़

एयर इंडिया ने यह भी कहा कि बिना किसी रुकावट के सपोर्ट जारी रखने के लिए हमने अपने ई-मेल को अस्थायी रूप से दूसरे रास्ते से भेजने की व्यवस्था की है, ताकि सभी मैसेज हम तक बिना किसी रुकावट के पहुंचते रहें. हम तय समय सीमा याननी 24 घंटे के अंदर सभी ईमेल का जवाब दे रहे हैं. एयरलाइन की तरफ से यह भी बताया गया कि वॉयस, एआई, सोशल मीडिया और कस्टमर्स को भेजे जाने वाले नोटिफिकेशन समेत सभी चैनल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं. एयरलाइन ने कहा, 'हम हर कदम पर आपकी मदद करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेंगे.'

Microsoft Outage: Outlook, Teams और OneDrive अचानक ठप, जानिए कौन-कौन सी सर्विसेज हुईं पूरी तरह बंद

दुबई में फंसी SpiceJet की फ्लाइट्स

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के अलावा दूसरी बड़ी खबर SpiceJet से जुड़ी सामने आ रही है. इस खबर के बाद दुबई से भारत आने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. खबर के अनुसार दुबई एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग का काम देखने वाली कंपनी 'Dnata' ने बकाया पैसे नहीं मिलने के कारण गुरुवार को स्पाइसजेट की चेक-इन सर्विस को सस्पेंड कर दिया. इस विवाद के बाद स्पाइसजेट को दुबई एयरपोर्ट से चार फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा. एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की दो ही फ्लाइट को टेक-ऑफ करने की इजाजत दी गई. बताया जा रहा है कि स्पाइसजेट पर ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी डनाटा का 14 मिलियन यूएई दिरहम से ज्यादा बकाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES