बिना रिस्क FD पर 8.35% का इंटरेस्ट, कौन-सा बैंक दे रहा है फिक्स्ड डिपॉजिट पर बंपर रिटर्न ?
FD Interest Rate: स्मॉल फाइनेंस बैंक, NBFC या फिर बड़े बैंक , कौन देता है FD पर सबसे ज्यादा ब्याज, मिलता है 8.35% का फिक्स्ड रिटर्न.
FD Investment: शेयर्स, SIP, म्युचुअल फंड... निवेश और बेहतर रिटर्न के कई ऑप्शन है,लेकिन आज भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का सबसे लोकप्रिय जरिया बना हुआ है.शेयर बाजार के मुकाबले इसमें रिटर्न कम है, लेकिन फिक्स्ड और सुरक्षित रिटर्न के चलते लोग एफडी में निवेश करते हैं. आप स्मॉल फाइनेंशियल बैंक, NBFC, और SBI, PNB जैसे बड़े बैंकों में FD करवा सकते हैं.
स्मॉल फाइनेंस Vs NBFC Vs कमर्शियल बैंक
अलग-अलग बैंकों, नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों और बड़े कमर्शियल बैंकों में एफडी की ब्याज दरें भी अलग-अलग होती है. इनमें से कहां एफडी करवाना आपके लिए फायदे का सौदा है इसे समझते हैं.FD पर सबसे अच्छा ऑफर स्मॉल फाइनेंस बैंक और NBFC देते हैं . SBI, PNB, HDFC जैसे बैंक एफडी पर ब्याज दर कम रखते हैं.
कैसे करें FD रेट्स की तुलना ?
अलग-अलग बैंकों का एफडी पर ब्याज भी अलग-अलग होता है. टेन्योर के हिसाब से ब्याज दर तय होती है. वहीं सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी ब्याज दर अलग-अलग रखा जाता है. कई ऐसे बैंक भी है, जो एफडी पर 8.25 फीसदी, 8.35 फीसदी तक का इंटरेस्ट रेट देते हैं.
कौन-सा बैंक FD पर दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज
- FD के टेन्योर के हिसाब से जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 साल के FD पर 7%, 3 साल पर 8% और 7 साल के एफडी पर 7.77% का ब्याज दे रहा है.
- सर्वोदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 साल के एफडी पर 7.25%, 3 साल पर 7.25% और 5 साल के एफडी पर 8.25% का ब्याज दे रहा है.
- शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 साल के एफडी पर 6%, 3 साल पर 7.50% और 5 साल पर 6.25% दे रहा है.
- AU स्मॉल फाइनेंस बैंक 1 साल के FD पर 6.35%, 3 साल पर 7.40% और 5 साल पर 6.75% का ब्याज देता है.
- श्रीराम फाइनेंस NBFC 1 साल के FD पर 7%, 3 साल पर 7.85% और 5 साल पर 7.85% का ब्याज दे रहा है.
- इसी तरह से बजाज फाइनेंस भी 1 साल पर 6.80%, 3 और साल पर 7.75% का ब्याज देता है.
- सरकारी बैंक SBI 1 साल पर 6.25%, 3 साल पर 6.30% और 5 साल के FD पर 6.05% का ब्याज देता है.
- HDFC बैंक 1 साल के FD पर 6.25%, 3 साल पर 6.45% और 5 साल पर 6.40% का ब्याज दे रहा है.
- ICICI बैंक 1 साल के FD पर 6.25%, 3 साल पर 6.45% और 5 साल पर 6.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है.
कहां मिल रहा एफडी पर 8.35% का ब्याज
सामान्य नागरिकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर ज्यादा ब्याज मिलता है. जना स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 8.3% , शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.25% और श्रीराम फाइनेंस 8.35% का ब्याज ऑफर कर रहा है.