SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

99% ट्रेड डील डन, बस कुछ शब्दों पर अटकी बात, ट्रंप बोले-पहले से अलग होगी भारत-अमेरिका समझौते की बात

US-India Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड समझौते पर 99 फीसदी बातों पर सहमति बन चुकी है. ट्रंप का दावा है कि ये डील होकर रहेगी और पहले से काफी अलग डील होगी.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 21, 2026, 11:06 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 11:19 AM IST
Join

US-India Trade Deal:  भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अटकी बातचीत ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. भारत और अमेरिका दोनों ही देश इस अधूरे पड़े डील को पूरा करना चाहते हैं. फरवरी 2026 में अंतरिम ड्राफ्ट तय हुआ, लेकिन बातचीत फाइनल दौर में नहीं पहुंच सकी, लेकिन अब इस डील को लेकर अमेरिका में भी हलचल तेज हो गई है.

 भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया है कि ये डील होकर रहेगी. उन्होंने संकेत दिए हैं कि डील की बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भारत भी डील करना चाहता है और हम भी. उन्होंने संकेत दिए हैं कि ये डाील पहले से काफी अलग होना वाला है.  

महीनों नहीं, हफ्तों में डील फाइनल , 99% काम पूरा

भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की बातचीत 99 फीसदी तक पूरी हो चुकी है और दोनों ही देश इस डील को फाइनल करने के बेहद करीब है. बस डील में तकनीकी विवरणों को सुलझाना बाकी है. दोनों देश डील साइन करने से पहले समझौते की भाषा और प्रावधानों के अर्थ को लेकर सजग है. दोनों देश समझौते के शब्दों और उनके वाक्यों में अर्थ को लेकर सहमति बनाने पर टिके है.    

कब तक पूरी होगी भारत-अमेरिका की ट्रेड डील?   

मार्को रुबियो ने साफ किया है कि डील की तकनीकी पहलुओं पर काम हो रहा है. समझौते में सहमति बनाने के लिए ये बेहद जरूरी है . दोनों देशों के लिए यह जरूरी है कि डील में लिखी गई भाषा का अर्थ दोनों के लिए एक समान हो. मार्को रुबियो और ट्रंप के बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि भारत और अमेरिका के बीच साल 2026 में ही पूरी हो सकती है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES