SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दशहरा बीता, अब दिवाली का इंतजार...DA बढ़ोतरी में क्यों हो रही देरी, कब होगा ऐलान?

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बढ़ोतरी का इंतजार जुलाई 2026 से लेकर अब तक पूरा नहीं हो पाया है. अब सवाल है कि क्या दिवाली से पहले सरकार ये खुशखबरी देगी ?

Written By Bavita Jha
Published: Oct 24, 2026, 12:36 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 12:57 PM IST
Image Credit: da hike
Join

DA Hike Update: दशहरा भी बीत गया और अब दिवाली भी आने वाली है, लेकिन 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का इंतजार खत्म नहीं हुआ है. DA बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार लंबा होता जा रहा है. जुलाई 2026 से ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की राह देख रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब तक ऐलान नहीं हुआ है.  

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का कब होगा ऐलान ?  

कयास लगाए जा रहे थे कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान होगा, लेकिन 6 अक्टूबर को हुई कैबिनेट ब्रीफिंग में कोई घोषणा नहीं की गई. 14 अक्टूबर को फिर से केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, लेकिन इस बार भी सरकार की तरफ से कोई ऐलान नहीं किया गया.  हालांकि केंद्र सरकार ने रेलवे के कर्मचारियों के लिए परफॉर्मेंस लिंक बोनस का ऐलान किया, लेकिन महंगाई भत्ते पर चुप्पी साध ली.

16 अक्टूबर को सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के नॉन परफॉर्मेंस लिंक बोनस का ऐलान किया, लेकिन इस बार भी DA बढ़ोतरी पर एक शब्द नहीं कहा गया.  दशहरे के अगले दिन 21 अक्टूबर को हुई कैबिनेट मीटिंग में इस बात के कयास तेज थे कि सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी की घोषणा करेगी, लेकिन फिर एक बार उनके कर्मचारियों के चेहरे पर मायूसी दिखी.  

क्यों लंबा हो रहा है DA का इंतजार  

केंद्र सरकार साल में 2 बार अपने कर्मचारियों के लिए DA और DR का ऐलान करती है. जनवरी और जुलाई महीने से महंगाई भत्ते में संशोधन प्रभावी होते हैं. सरकार की ओर से महंगाई भत्ते में देरी को लेकर कोई वजह अब तक नहीं बताई गई है. ऐसे में अब केंद्रीय कर्मचारियों की नजर 28 अक्टूबर को होने वाले कैबिनेट मीटिंग पर टिकी है. उन्हें उम्मीद है कि दिवाली से पहले सरकार उन्हें बड़ी राहत दे सकती है.  

3% या 4% कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता?

जुलाई 2025- से जून 2026 के बीच एवरेज रिटेल इन्फ्लेशन डेटा के आधार पर सरकार DA का कैलकुलेशन करेगी. इसके आधार पर सरकार इस बार DA में 3 % बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% पर पहुंच सकता है.

DA बढ़ने से कितनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी

कर्मचारियों के  DA का कैलकुलेश उनके बेसिक सैलरी के हिसाब से होता है. DA बढ़ने पर ग्रॉस सैलरी बढ़ती है, जिससे इनहैंड सैलरी में इजाफा हो जाता है. बेसिक सैलरी के अलावा DA के साथ ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TPTA) भी लिंक होता है, मतलब ये कि डीए बढ़ने से कर्मचारियों का टीए भी बढ़ जाता है. 

पढ़ें-₹34000 फिसलने के बाद भी नहीं संभल रहा सोना, चांदी की कीमत हुई आधी...क्या खरीदारी का है बेस्ट टाइम ?
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES