SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ऑयल टैंकरों पर हमले जारी, फिर भी गिर रहे कच्चे तेल के दाम; जानिए इसके पीछे का कारण

जंग को लेकर चल रही टेंशन के बीच कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखी जा रही है. तेल के दाम में आ रही गिरावट का कारण सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है. IEA की रिपोर्ट में भी यह बताया गया कि साल की चौथी तिमाही में दुनिया का ऑयल मार्केट फिर से सरप्लस में लौट रहा है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 17, 2026, 07:43 IST | Updated: Nov 17, 2026, 07:47 IST
Image Credit: (Reuters) WTI क्रूड के दाम गिरकर 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए.
Join

मिडिल ईस्ट की जंग के दौरान जब जहाजों पर हमले की खबर आती है तो क्रूड ऑयल के दाम में उछाल देखा जाता है. लेकिन इस बार बिल्कुल उल्टा रिएक्शन दिया है. जी हां, टैंकरों पर हमले होने के बावजूद मंगलवार को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट दर्ज की गई. कच्चे तेल के दाम का नीचे आने का कारण तेल सप्लाई का सरप्लस होने की उम्मीद है. ताजा आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड 78 सेंट की गिरावट के साथ 91.66 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. दूसरी तरफ, WTI क्रूड भी 68 टूटकर 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. देखने में यह गिरावट भले ही छोटी लग रही है. लेकिन बाजार के जानकार इसे बड़ा सिग्नल मान रहे हैं.

सप्लाई सरप्लस से कैसे पलटा पूरा गेम?

गल्फ में बमबारी और जहाजों पर हमलों के बीच तेल सस्ता क्यों हो रहा है. इसका सीधा सा जवाब है डिमांड और सप्लाई का गणित. केसीएम ट्रेड के चीफ एनालिस्ट टिम वाटेनर का कहना है कि बाजार इस बात को मान रहा है कि तेल की सप्लाई ने डिमांड की बराबरी कर ली है. अब सप्लाई का यह आंकड़ा डिमांड से भी ज्यादा होने वाली है. इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की तरफ से भी शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में साफ किया गया कि इस साल की चौथी तिमाही में दुनिया का ऑयल मार्केट एक बार फिर सरप्लस में लौट रहा है. इसका सीधा सा मतलब है कि बाजार में खरीदारों की जरूरत से ज्यादा तेल मौजूद होगा.

गल्फ में तनाव और हमलों का क्या हुआ?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और खाड़ी क्षेत्र में एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और मालवाहक जहाजों पर हमले जारी हैं. आपको बता दें कि दुनिया के सबसे अहम तेल एक्सपोर्ट रूट्स में से एक यही रास्ता है, यहां अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. एनालिस्ट टिम वाटेरर का मानना है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का जो रिस्क प्रीमियम था, वह पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, लेकिन फिलहाल वह बैकफुट पर है. आसान शब्दों में कहें तो बाजार अब डर के बजाय सप्लाई के आंकड़ों पर ज्यादा भरोसा कर रहा है.

सरकार ने डीजल और एटीएफ पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, क्या देश में भी महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

OPEC+ की मीटिंग और 2027 का प्लान

ऑयल मार्केट में आगे क्या होगा, यह अगले कुछ दिन में साफ हो जाएगा. OPEC देशों की तरफ से सोमवार को एक ऑनलाइन मीटिंग की गई, जिसमें सदस्य देशों की अधिकतम सस्टेनेबल प्रोडक्शन कैपेसिटी की समीक्षा पर चर्चा हुई. यह इसलिए जरूरी है क्योंकि इसी के बेस पर 2027 और उसके आगे के लिए प्रोडक्शन कोटा तय किया जाएगा. रूस के नेतृत्व वाले सहयोगी देशों को मिलाकर बने बड़े ग्रुप OPEC+ की अहम बैठक 29 नवंबर को होने जा रही है. इस मीटिंग में 2027 की आउटपुट पॉलिसी पर अंतिम मुहर लगेगी. यदि ये देश सप्लाई बढ़ाने या कटौती को कम करने का फैसला लेते हैं तो आने वाले समय में क्रूड ऑयल की कीमत और नीचे आ सकती हैं.

महंगाई का दोहरा वार: थोक बाजार से रसोई तक पहुंचती कीमतों की आहट, सरकार के सामने बड़ी चुनौती

अमेरिका के तेल भंडार में सबसे बड़ी गिरावट

एक तरफ दुनिया में तेल की सप्लाई बढ़ने की बात हो रही है, दूसरी तरफ अमेरिका से चौंकाने वाला डेटा सामने आया है. डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी के आंकड़ों के अनुसार पिछले हफ्ते यूएस स्ट्रेटिक पेट्रोलियम रिजर्व में कच्चे तेल का स्टॉक गिरकर 276.4 मिलियन बैरल रह गया. अमेरिका में यह अगस्त 1982 के बाद से अब तक का सबसे निचला लेवल है. दरअसल, अमेरिका ने बाजार में दाम कंट्रोल करने के लिए अपने इमरजेंसी भंडार से 172 मिलियन बैरल तेल रिलीज करने का करार किया था. यह गिरावट उसी का नतीजा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES