SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

समंदर में जल रहे तेल टैंकर, अमेरिका-ईरान में जंग; फिर भी क्यों सस्ता हो रहा है कच्चा तेल?

मिडिल ईस्ट में भले ही तनाव बना हुआ है. अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनातनी का माहौल है. लेकिन IEA की रिपोर्ट ने क्रूड ऑयल की कीमत को नीचे लाने का काम किया है. IEA का दावा है कि अगले साल तेल की सप्लाई सरप्लस में रहने वाली है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 18, 2026, 08:30 IST | Updated: Nov 18, 2026, 08:36 IST
Image Credit: (File Pic) ब्रेंट क्रूड 92.95 डॉलर प्रति बैरल पर और WTI क्रूड गिरकर 85.07 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया.
Join

आमतौर पर दुनिया के किसी भी हिससे में जंग के हालात बनने पर सबसे पहले कच्चे तेल में आग लगती है. मिडिल ईस्ट में पिछले आठ महीने से चल रही जंग के दौरान क्रूड ऑयल चढ़क 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया. लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है. इस समय खाड़ी क्षेत्र में हालात सामान्य नहीं हैं. समंदर में तेल के टैंकरों पर हमले हो रहे हैं और मिसाइलें चल रही हैं. लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में कोई खास बदलाव देखने के लिए नहीं मिला. बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 93 डॉलर प्रति बैरल के करीब दिखाई दिया.

बुधवार सुबह हल्की गिरावट के साथ ब्रेंट क्रूड 92.95 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड करते देखा गया. एक दिन पहले क्रूड में हल्की तेजी देखी गई थी. होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हुए हमलों ने सप्लाई रुकने का डर पैदा कर दिया था. इस दौरान WTI क्रूड भी गिरकर 85.07 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. नवंबर के महीने में ब्रेंट क्रूड करीब 20 फीसदी टूट गया है. WTI में भी 16 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है.

क्रूड के दाम में खास उछाल नहीं दिखाई दिया

खबरों में भले ही तनाव बना हुआ है लेकिन क्रूड के दाम में खास उछाल नहीं देखा गया. मंगलवार को मिडिल ईस्ट में तनाव अचानक बढ़ गया. रिपोर्ट्स के अनुसार ईरानी ड्रोन ने बहरीन में अमेरिकी सेना के रडार सिस्टम को निशाना बनाया. दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज पर दो बार हमला हुआ. हमले के बाद जहाज का क्रू लापता बताया जा रहा है.

सरकार ने डीजल और एटीएफ पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी, क्या देश में भी महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

अमेरिका ने तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात किया

ईरान की तरफ से अमेरिकी ठिकानों और जवानों पर हमलों के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के केशम द्वीप (Qeshm Island) पर मौजूद मिसाइल लॉन्च साइट पर नई एयरस्ट्राइक की. इसके बाद ईरान ने अमेरिकी फोर्स और कमर्शियल शिपिंग को लेकर धमकियां तेज कर दी हैं. हालात की गंभीरता को भापकर अमेरिका ने खाड़ी में अपना तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात कर दिया है. दूसरी तरनफ ईरान की तरफ से दावा किया गया कि पिछले 24 घंटे के दौरान होर्मुज में चार तेल टैंकर बारूदी सुरंग से टकरा गए, जिसके बाद उनमें आग लग गई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मंगलवार को एक बड़ा बयान देकर माहौल को गरमा दिया.

डिमांड से 20 लाख बैरल तेल ज्यादा रहने की उम्मीद

क्रूड ऑयल के दाम में नरमी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के हालिया अनुमान के बाद देखी जा रही है. इस रिपोर्ट ने तेल की तेजी पर ब्रेक लगाने का बड़ा काम किया है. IEA का मानना है कि इस तिमाही में ग्लोबल ऑयल सप्लाई, डिमांड के मुकाबले करीब 20 लाख बैरल रोजाना ज्यादा रहने वाली है. इसका मतलब यह है कि दुनिया जितने तेल की खपत कर रही है, उससे कहीं ज्यादा तेल बाजार में आ रहा है.

दिग्गज इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने भी अपनी रिपोर्ट में अगले साल यानी 2027 में तेल के सरप्लस होने की चेतावनी दी है. रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट से तेल का एक्सपोर्ट धीरे-धीरे रिकवर हो रहा है. इससे मार्केट में तेल की किसी तरह की कमी नहीं होने वाली.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES