ट्रंप की हार का तेल को फायदा, कीमतों में बड़ी गिरावट, क्या भारत में अब गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है. ये गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने ईरान पर हमले को लेकर नरमी की बात कही है.
Crude Oil: क्या साल 2026 खत्म होने से पहले कच्चे तेल की कीमत वापस अपनी स्थिति में पहुंच सकेगी? फरवरी 2026 में अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत हुई और खाड़ी की इस जंग ने कच्चे तेल के दाम में बड़ी तेजी ला दी है.
एक फैसला और कच्चे तेल के गिरे दाम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध को बातचीत से भी सुलझाया जा सकता है. हार के बाद ईरान पर ट्रंप के रुख में नरमी देखी जा रही है. उन्होंने रहा है कि अगर ईरान के साथ समझौते पर बात आगे बढ़ती है, तो अमेरिका को दोबारा युद्ध में लौटने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
ट्रंप के बयान से कच्चा तेल धड़ाम
अमेरिका के इस बयान से कच्चे तेल के बाजार पर बड़ा असर पड़ा है. इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में तेल की कीमत में नरमी देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड की कीमत में 0.09 फीसदी की गिरावट आई है और कीमत 98.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) तेल की कीमत 91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है.
तेल के दाम गिरे, तो क्या भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम हुई
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर तुरंत पेट्रोल-डीजल के दामों पर नहीं दिखने वाला है. तेल कंपनियों के लिए बढ़े दाम की वजह से बढ़ी लागत की भरपाई करना पहली प्राथमिकता है. मई 2026 के बाद से भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल कंपनियों पर ग्लोबल मार्केट में बढ़ी कीमतों का दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में अगर कच्चे तेल की कीमत अपने पूर्व स्थिति में पहुंचती है, तो भी दो से तीन महीने का वक्त लग सकता है, जब आपके लिए पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट हो सकती है.
क्या है आज पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली में पेट्रोल: ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल: ₹95.20 प्रति लीटर.
- मुंबई में पेट्रोल: ₹111.21 प्रति लीटर,डीजल: ₹97.83 प्रति लीटर.
- कोलकाता में पेट्रोल: ₹113.51 प्रति लीटर, डीजल: ₹99.82 प्रति लीटर.
- चेन्नई में पेट्रोल: ₹107.76 प्रति लीटर, डीजल: ₹99.55 प्रति लीटर.