SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

City Union Bank में सेंध! कस्टमर के खाते से बिना इजाजत हुए ट्रांजेक्शन से मचा हड़कंप, तुरंत उठाना पड़ा यह कदम

दिग्गज City Union Bank ने एक कस्टमर के अकाउंट में अनऑथराइज्ड एनईएफटी ट्रांजेक्शन होने के बाद उस अकाउंट का NEFT-RTGS गेटवे बंद कर दिया है. स्टॉक एक्सचेंज को इस बारे में जानकारी दिये जाने के बाद बैंक के शेयर में भारी गिरावट देखी जा रही है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 19, 2026, 13:21 IST | Updated: Nov 19, 2026, 13:22 IST
Join

अगर आपका अकाउंट भी सिटी यूनियन बैंक में है तो यह खबर आपके काम की है. प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज सिटी यूनियन बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि 16 नवंबर 2026 को उसके एक कस्टमर के अकाउंट में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) सिस्टम के जरिये अनऑथराइज्ड ट्रांजेक्शन हुआ. बैंक को जैसे ही इस बारे में भनक लगी तो सेबी (SEBI) के नियमों के तहत तुरंत जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी गई. इस खबर के बाद 19 नवंबर को बैंक के शेयरों में हल्की गिरावट देखी गई.

बैंक ने क्या कदम उठाए उठाए?

मामले की गंभीरता को देखते हुए बैंक ने नियमों के अनुसार फौरन एक्शन लिया. सबसे पहले बैंक ने संबंधित कस्टम के अकाउंट से जुड़ा NEFT और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) गेटवे बंद कर दिया. इससे किसी भी तरह का संदिग्ध लेनदेन को रोका जा सका. इसके साथ ही बैंक ने बताया कि इस पूरी घटना के बारे में डिटेल जानकारी निकालने के लिए देश के जाने-माने एक्सपर्ट के साथ मिलकर जांच की जा रही है.

क्या बैंक के कामकाज पर कोई असर पड़ा?

बैंक की तरफ से 18 नवंबर 2026 को जारी बयान में साफ किया गया कि इस घटना का उसके बिजनेस ऑपरेशंस, फाइनेंशियल परफॉर्मेंस या बिजनेस कंटिन्यूटी पर किसी तरह का असर नहीं है. बैंक के सभी कोर फंक्शन्स बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से चल रहे हैं. बैंक की तरफ से भरोसा दिलाया गया कि मामले की तह तक जाने के लिए गहराई से जानकारी जुटाई जा रही है. आने वाले समय में इस तरह की किसी भी घटना को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

खाताधारकों के लिए क्या है मतलब?

यदि आपका अकाउंट भी सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) में है तो घबराने की जरूरत नहीं है. बैंक के बयान और एक्सचेंज नोटिस से यह पूरी तरह साफ है कि बाकी खाताधारकों के लिए NEFT, RTGS या किसी भी अन्य बैंकिंग सर्विस में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. गेटवे महज एक अकाउंट के प्रभावित होने पर बंद किया गया है, जबकि दूसरे सभी कस्टमर के लिए सर्विस पहले की तरह सामान्य रूप से जारी रहेंगी.

बैंक की तरफ से जारी हालिया तिमाही नतीजे में मजबूत स्थिति नजर आई है. 28 अक्टूबर को जारी दूसरी तिमाही के नतीजों में बैंक का नेट प्रॉफिट 26 प्रतिशत बढ़कर 416 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यह पिछले साल की इसी तिमाही में 329 करोड़ रुपये था. वहीं, बैंक की ब्याज से आमदनी 27 प्रतिशत बढ़कर 2,092 करोड़ रुपये हो गई और नेट एनपीए (NPA) भी घटकर 0.48 प्रतिशत पर आ गया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES