SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तय लिमिट से 8 गुना ज्यादा प्रदूषण, IPO लाने से पहले कार्ल्सबर्ग बीयर को झटका; बंद होगा अलवर प्लांट!

Rajasthan Pollution Board: 30000 करोड़ रुपये से ज्यादा का आईपीओ लाए जाने से पहले कार्ल्सबर्ग इंडिया को अलवर प्लांट को लेकर बड़ा झटका लगा है. पॉल्यूशन बोर्ड ने तय लिमिट से ज्यादा प्रदूषण पाए जाने पर अलवर स्थित प्लांट बंद करने का आदेश दिया है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 12, 2026, 12:59 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 01:01 PM IST
Join

Carlsberg India IPO: भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ उतारने की तैयारियों के बीच डेनमार्क के ग्लोबल बीयर ब्रांड कार्ल्सबर्ग इंडिया (Carlsberg India) के लिए बुरी खबर सामने आई है. 30,000 करोड़ रुपये का आईपीओ उतारने की तैयारी कर रही कार्ल्सबर्ग को राजस्थान में बड़ा झटका लगा है. स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (State Pollution Control Board) ने राजस्थान के अलवर में स्थित कार्ल्सबर्ग के ब्रेवरी प्लांट को ऑपरेट करने की परमिशन (Consent to Operate) को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही प्लांट को तुरंत बंद करने का आदेश जारी किया है.

कंपनी कार्ल्सबर्ग और टुबोर्ग बीयर की बिक्री करती है. ईटी की रिपोर्ट के अनुसार पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की तरफ से आदेश दिया गया कि अलवर प्लांट में प्रदूषण का लेवल (Particulate Emissions) तय लिमिट से आठ गुना ज्यादा पाया गया. इसके अलावा कंपनी पर यह आरोप भी लगा है कि उसने सेंट्रल रेग्युलेटर को जरूरी प्रदूषण निगरानी डेटा का महज 35.12 प्रतिशत हिस्सा भेजा था, जबकि नियम के अनुसार यह डेटा कम से कम 85 प्रतिशत का होना चाहिए. इन्हीं लापरवाहियों के चलते लोकल इलेक्ट्रीसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को प्लांट का पावर कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं.

SEBI की तरफ से मंजूरी के बाद हुई थी प्राब्लम

यह पूरी कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब कंपनी अपने आईपीओ लाने के प्रोसेस में तेजी ला रही है. हाल ही में इंडियन सिक्योरिटीज और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने इस शेयर ऑफरिंग पर अपनी टिप्पणी दी थी. यह लिस्टिंग प्रोसेस के दौरान एक अहम कदम होता है. फरवरी में कंपनी के सीईओ जैकब अरुप-एंडर्सन ने भारतीय कारोबार को शेयर बाजार में लिस्टेड करने के प्लान को लेकर जानकारी दी थी. हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी फाइनल प्राइसिंग या तारीख को लेकर किसी भी तरह का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.

443 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया

फाइनेंशियल फ्रंट पर बात करें तो मार्च 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष में कार्ल्सबर्ग इंडिया ने 8,939 करोड़ रुपये की नेट बिक्री और 443 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि प्लांट बंद होने से राजस्थान में बीयर की सप्लाई पर असर पड़ सकता है. हालांकि, पीक समर सीजन के नहीं होने के कारण इसका असर कम ही रहने की उम्मीद है. फिलहाल कंपनी की तरफ से इस पूरे मामे पर किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

समय पूरा होने से पहले वापस ली मंजूरी

आपको बता दें राज्य के पॉल्यूशन बोर्ड की तरफ से 24 अप्रैल, 2024 को कार्ल्सबर्ग इंडिया की अलवर यूनिट को ऑपरेट करने के लिए मंजूरी दी गई थी. तय शर्तों का पालन करने पर प्लांट को 31 अक्टूबर, 2028 तक ऑपरेट करने की मंजूरी थी. लेकिन अब बोर्ड की तरफ से इस मंजूरी को वापस ले लिया गया है. इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि नियमों का पालन नहीं करने पर हवा और पानी के प्रदूषण कानूनों के तहत अगली कार्रवाई हो सकती है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES