App

छोटी दिवाली पर आज बैंक खुले, गोवर्धन पूजा, भाईदूज पर कहां-कहां बैंकों की छु्ट्टी, कहां खुलेंगे ब्रांच ?

Bank Holiday Dilwai : छोटी दिवाली के मौके पर बैंक खुले हुए हैं. बैंकों में कामकाज हो रहा है, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज के मौके पर कहां-कहां बैंकों की छुट्टी है, पूरी लिस्ट देखिए...

छोटी दिवाली पर आज बैंक खुले, गोवर्धन पूजा, भाईदूज पर कहां-कहां बैंकों की छु्ट्टी, कहां खुलेंगे ब्रांच ?
Image Credit: BANK HOLIDAY

Bank Holiday :  दिवाली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. इस मौके पर सरकारी स्कूल, कॉलेज, दफ्तर बंद होते हैं. निजी संस्थानों में भी छुट्टी होती है. दिवाली के दिन बैंक बंद हैं कि नहीं इसे लेकर अक्सर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहती है.  


छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या बंद  

7 नवंबर, शनिवार को छोटी दिवाली है.  नवंबर महीने का पहला शनिवार है. रिजर्व बैंक के नियम के मुताबिक सभी सरकारी और निजी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. यानी पहले और तीसरे शनिवार को बैंकों में सामान्य दिन की तरह कामकाज होगा.

दिवाली के दिन क्या बैंक बंद  

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जारी छुट्टियों की लिस्ट में दिवाली की छुट्टी को शामिल नहीं किया है. हालांकि, 8 नवंबर को रविवार है, जिसके चलते देशभर में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है.   

गोवर्धन पूजा, भाईदूज पर बैंक खुले हैं या बंद

दिवाली के अगले दिन 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन देश के कई शहरों में बैंकों की छुट्टी है. अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़,  गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल,  जयपुर, कानपुर, लखनऊ, रायपुर जैसे शहरों में बैंक बंद है.  

10 नवंबर को भी लक्ष्मी पूजा, विक्रम संवत के मौके पर अहमदाबाद, बेलपुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी. 11 नवंबर, भाईदूज के दिन गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ में बैंकों की छुट्टी रहने वाली है.  रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट जारी की गई है. शहरों के हिसाब से बैंक किस-किस दिन बंद रहेंगे, उसकी लिस्ट साल के शुरुआत में ही साझा कर दिया जाता है. शहरों और राज्यों के हिसाब से बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग रहती है. मतलब ये कि जरूरी नहीं है कि अगर दिल्ली में बैंकों की छुट्टी है, तो कानपुर में भी उस दिन बैंक बंद रहेंगे, या बेंगलुरू में भी बैंकों की छुट्टी रहेगी. 


बैंक बंद, चालू रहेंगे ये काम

बैंक भले बंद रहेंगे, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवा, मोबाइल बैंक, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, यूपीआई पेमेंट, एटीएम ट्रांजैक्शन जैसी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस जारी रहेगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More