SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

31 अक्टूबर को महीने का 5वां शनिवार, बैंक खुले हैं या बंद, क्या कहता है RBI का नियम ?

Bank Holiday : 31 अक्टूबर को महीने का पांचवां शनिवार है, ऐसे में आज बैंक बंद है या खुले इसे लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन है. क्या कहता है रिजर्व बैंक का नियम समझिए...

Written By Bavita Jha
Published: Oct 31, 2026, 10:35 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 10:36 AM IST
Image Credit: BANK HOLIDAY
Join

Saturday bank holiday:  31 अक्टूबर को महीने का 5वां शनिवार है, लोगों के मन में सवाल हैं कि आज बैंक खुला है या बंद रहेगा. RBI के नियम के मुताबिक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है, जबकि पहले और चौथे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. ऐसे में पांचवे शनिवार को कौन-सा नियम लागू होगा? 5वें शनिवार को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे?  

शनिवार, 31 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद

पांचवें शनिवार को बैंक के खुलेंगे या बंद रहेंगे इस पर कंफ्यूजन खत्म कर लीजिए. RBI के नियम के मुताबिक 5वां शनिवार बैंकों के लिए वर्किंग डे होता है. बैंक पहले, तीसरे और 5वें शनिवार को खुले रहते हैं. यानी आज आपके शहर में बैंकों को कामकाज होगा.  

गुजरात में बैंकों की छुट्टी  

गुजरात में आज बैंकों की छुट्टी है. हालांकि ये छुट्टी शनिवार की वजह से नहीं, बल्कि आज सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के मौके पर गुजरात में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले हुए हैं.  

बैंक बंद, लेकिन डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक की शाखा भले ही बंद हो, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सिस्टम चालू रहेगी. बैंक की छुट्टियों के बावजूद आप मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं. बैंकों की यूपीआई सर्विस, एटीएम सर्विस छुट्टियों के दौरान भी जारी रहती है.  

नवंबर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे

RBI की छुट्टियों की लिस्ट के हिसाब से नवंबर में बैंकों की लंबी छुट्टियां है. दिवाली, छठ जैसे बड़े त्योहार नवंबर है, जिसमें बैंकों की छुट्टियां रहने वाली है.  नवंबर में दो शनिवार और चार रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के अलावा बैंक 11 दिन बंद रहने वाले हैं.हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्योहाकों, सरकारी दिवसों के आधार पर अलग-अलग दिन होती है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES