App

आज आपके यहां बैंक खुले हैं या बंद? ब्रांच जाने से पहले चेक करें डिटेल; यूपी-बिहार का भी जानें हाल!

महानवमी और दुर्गा पूजा के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंकों का अवकाश है. इस मौके पर आरबीआई की तरफ से कुछ राज्यों में अवकाश घोषित किया गया है और कुछ में नहीं. चेक कीजिए अपने घर के पास वाली ब्रांच की डिटेल-

आज आपके यहां बैंक खुले हैं या बंद? ब्रांच जाने से पहले चेक करें डिटेल; यूपी-बिहार का भी जानें हाल!
Image Credit: हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों की छुट्टी रहती है. (File Photo)

यदि आपको आज बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है तो ब्रांच जाने से पहले आपको यह पता होना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं. महानवमी, दशहरा और दुर्गा पूजा के मौके पर 19 अक्टूबर 2026 को कई राज्यों में बैंकों का अवकाश है. हालांकि, यह बैंक अवकाश देशभर में लागू नहीं है. कुछ राज्यों में बैं खुले हैं और वहां सामान्य तरीके से काम हो रहा है. इस मौके पर त्रिपुरा, मिजोरम, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, वेस्ट बंगाल, बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंकों का अवकाश घोषित किया गया है. इसके अलावा यूपी और केरल में भी बैंकों की छुट्टी है.

आरबीआई (RBI) की तरफ से जारी अक्टूबर महीने के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार इस महीने महात्मा गांधी जयंती, महालया अमावस्या, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, करवा चौथ और सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां हैं. इसके अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों की छुट्टी रहती है.

बैंक बंद होने पर कैसे होगा काम?

यदि आज आपके राज्य में बैंकों की छुट्टी है और आपको बैंक से किसी तरह का ट्रांजेक्शन करना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप ऑनलाइन बैंकिंग, स्मार्टफोन ऐप और यूपीआई (UPI) के जरिये घर बैठकर अपने अधिकांश बैंकिंग काम आसानी से कर सकते हैं. छुट्टियों वाले दिन तुरंत पैसे ट्रांसफर करने, बिल चुकाने और अकाउंट मैनेज करने की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है. आइए चेक करते हैं किन राज्यों में बैंक खुले रहेंगे और किन राज्यों में बंद रहेंगे?

5 दिन काम करने की मांग

बैंक यूनियनों की तरफ से लंबे समय से मांग की जा रही है कि सरकारी और प्राइवेट बैंकों में आरबीआई (RBI), एलआईसी और केंद्र सरकार के बाकी ऑफिस की तरह हफ्ते में 5 दिन काम हो. अभी बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है. अपनी इसी मांग को लेकर सितंबर 2026 में बैंक कर्मचारियों की तरफ से 3 दिन की हड़ताल (28, 29 और 30 सितंबर) की देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव दिया था. सरकार और यूनियनों के बीच बातचीत के बाद प्रस्तावित हड़ताल को टाल दिया गया था.

किस राज्य में बंद रहेंगे बैंक?

  • यूपी
  • बिहार
  • वेस्ट बंगाल
  • झारखंड
  • असम
  • ओडिशा
  • केरल
  • तमिलनाडु
  • त्रिपुरा
  • मिजोरम
  • मणिपुर
  • अरुणाचल प्रदेश
  • नागालैंड
  • मेघाल

किन राज्यों में खुले रहेंगे बैंक?

  • दिल्ली
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More