2400 टन सोना भरने के बाद चीन में मची गोल्ड की लूट! सर्राफा बाजार में सब्जी मंडी जैसा नजारा
China Gold: चीन के बैंक लगातार 23 महीनों से सोने की खरीदारी कर रहे हैं . बैंक के साथ-साथ चीन के लोग भी सोना खरीदने में पीछे नहीं है. सर्राफा बाजार में इतनी भीड़ है कि लोग हिल तक नहीं पा रहे. आखिर चीन में चल क्या रहा है?
China Gold Market: एक तरफ खाड़ी युद्ध से दुनियाभर में महंगे तेल ने कोहराम मचा रखा है, तो दूसरी ओर सोने पर चीन की रणनीति सबका ध्यान खींच रही है. जहां अधिकांश देश तेल और गैस की किल्लत और महंगे आयात बिल से जूझ रहे हैं, तो चीन धड़ाधड़ सोना खरीदने में जुटा है. अब चीन की एक और तस्वीर ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जहां चीन में सोना खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो रही है. बाजारों में भीड़ देखकर आप हैरान रह जाएगा. सर्राफा बाजार का नजारा ऐसा लग रहा है, मानो सब्जी मंडी हो.
चीन में चल क्या रहा है, सोना खरीदने की मची होड़
चीन के शेन्जेन गोल्ड ट्रेडिंग हब में लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है. लोगों के बीच सोना खरीदने की होड़ मची है. ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक गोल्ड ट्रेडिंग हब में इतनी भीड़ है कि चल पाना मुश्किल हो रहा है. अक्टूबर के पहले हफ्ते में चीन के नेशनल हॉलिडे के दौरान सोने की सेल में 28% का ग्रोथ देखा गया. अब सोना सस्ते होने के बाद लोगों की भारी भीड़ फिर से सर्राफा बाजार पहुंच रही है.
चीन में क्यों मची सोना खरीदने की होड़
चीन में लोगों के बीच अचानक सोना खरीदने की होड़ मची है.दरअसल इसकी सबसे बड़ी वजह सोने की गिरती कीमत है. ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम में 0.72% की गिरावट आई और स्पॉट गोल्ड 4000 डॉलर प्रति औंस से फिसलकर 3995.63 डॉलर पर पहुंच गया. इधर दाम गिरे और उधर चीन के जूलरी ब्रांड्स, ज्वैलर्स ने ज्वैलरी की कीमतों में गिरावट कल दिया. कई बड़े चीनी ब्रांड ने अपने गहनों की कीमत में 6 से 12 युआन प्रति ग्राम तक की गिरावट कर दी . चीन के बड़े ज्वैलरी ब्रांड में सोने की कीमत कुछ इस तरह से हैं....
प्रमुख ब्रांड्स में सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं:
- Laomiao Gold-1,196 युआन
- Chow Sang Sang- 1,200 युआन
- Chow Tai Fook - 1,202 युआन
- Lao Feng Xiang- 1,206 युआन
बीते एक महीने में इन ब्रांड्स से सोने की कीमत में 100 युआन के करीब गिरावट कर दी है. ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम गिरने के बाद चीन में सोना खरीदने की होड़ मची है. चीन के सबसे बड़े सर्राफा बाजार में से एक शुइबेई में 60 हजार से अधिक लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं.
चीन के लोग क्यों खरीद रहे हैं इतना सोना?
सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश समझा जाता है. वैश्विक हालात उठा-पटक से जूझ रहे हैं. महंगे कच्चे तेल ने देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव डालना शुरू कर दिया है. चीन पहले से रिटेल सेक्टर की मंदी की मार झेल रहा है. ऐसे में लोग सोने की गिरती कीमत के इस मौके के गंवाना नहीं चाहते हैं. सोने की खरीदारी कर उसे मुश्किल वक्त से लिए रख रहे हैं.
चीन लगातार 23 महीनों से इकट्ठा कर रहा है गोल्ड
सोने की गिरती कीमत का फायदा सिर्फ वहां की सरकार और केंद्रीय बैंक भी इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं. लगातार 23 महीनों से चीन की ओर से सोने की खरीदारी जारी है. पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) ने लगातार खरीदारी कर सितंबर 2026 तक अपना आधिकारिक गोल्ड रिजर्व बढ़कर लगभग 2,410 टन पर पहुंचा दिया है. साल 2026 में चीन ने करीब 1000 टन से भी ज्यादा सोना खरीदा है. जिसपर चीन ने 158.8 अरब डॉलर का खर्च किया. साल 2025 में ये आयात 886 टन था. डॉलर पर निर्भरता कम करने और अपने गोल्ड रिजर्व को बढ़ाने के लिए चीन सोने का भंडार बढ़ा रहा है.