SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी दिया झटका! 2 से 4 रुपये लीटर महंगा हुआ दूध; चेक करें नए प्राइस

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की तरफ से बुधवार को साफ किया गया कि 12 नवंबर से अमूल दूध की अलग-अलग वैरायटी पर 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी लागू हो जाएगी. अमूल से कुछ घंटे पहले ही मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया था.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 11, 2026, 07:11 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 07:41 PM IST
Image Credit: (File Pic) अमूल की तरफ से जारी किये गए नए दाम को 12 नवंबर से लागू किया जाएगा.
Join

सुबह उठते ही यदि आपके दिन की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ होती है तो यह खबर आपको झटका देने वाली है. जी हां, मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमत में इजाफा कर दिया है. गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) की तरफ से ऐलान किया गया कि 12 नवंबर से अमूल मिल्क की कीमत में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है. कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया कि देशभर में अमूल के जितने भी ताजे पाउच मिल्क वेरिएंट्स आते हैं, उनके दाम में 4% से 5% तक का इजाफा किया गया है.

12 नवंबर से आपको हर लीटर पर 2 से 4 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे. कंपनी की तरफ से साफ किया गया कि अलग-अलग वेरिएंट और पाउच के साइज के हिसाब से यह कीमत तय की गई है. अमूल बाजार में कई तरह के दूध की बिक्री करता है. इन वेरिएंट को अलग-अलग फैट कंटेंट और जरूरत के हिसाब से डिजाइन किया गया है. प्राइस हाइक का असर अमूल के करीब सभी पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर देखने को मिलेगा. इस साल अमूल की तरफ से दूसरी बार दाम में इजाफा किया गया है. इससे पहले मई 2026 में दाम में बढ़ोतरी की गई थी.

बढ़ोतरी के बाद दाम की बात करें तो टोंड मिल्क यानी अमूल ताजा (Amul Taaza) 2 रुपये लीटर महंगा होकर 62 रुपये प्रति लीटर हो गया है. अमूल का सबसे पॉपुलर फुल-क्रीम मिल्क यानी अमूल गोल्ड (Amul Gold) 4 रुपये लीटर महंगा होकर 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. इसके अलावा अमूल शक्ति और अमूल टी स्पेशल के दाम में भी इसी रेश्यों में बदलाव किया गया है. 12 नवंबर से देशभर में नए रेट कार्ड के हिसाब से दूध की बिक्री होगी.

मदर डेयरी का दूध हुआ और महंगा, ₹4 बढ़े दाम, फुल क्रीम, टोंड के लिए कितना चुकाना होगा दाम?

अमूल ने दाम में क्यों किया इजाफा?

अमूल की तरफ से दिये गए आधिकारिक बयान में बताया गया कि पिछले कुछ महीने के दौरान मिल्क प्रोडक्शन, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन में यूज होने वाले तेल की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है. हरा और सूखा चारा भी काफी महंगा हो गया है. इसके अलावा जानवरों के खाने की चीजों जैसे कि खल (Oil Cake), मक्का (Maize) और चारे के दाम आसमान छू रहे हैं. गुजरात के अलावा देश के कई हिस्सों में इस साल कम और अनिश्चित बारिश हुई है. इस हालात में दूध की प्रोडक्शन कॉस्ट काफी बढ़ गई है. अमूल का कहना है कि किसानों और पशुपालकों को मुश्किल दौर से निकालने के लिए दाम में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया था.

किसानों को जाता है 80% पैसा

अमूल को-ऑपरेटिव स्ट्रक्चर यानी सहकारी ढांचे पर काम करती है. अमूल की तरफ से बताया गया कि आम ग्राहकों से मिलने वाले हर 100 रुपये में से करीइब 80 रुपये सीधे 36 लाख दूध उत्पादक किसानों के पास जाता है. पिछले एक साल के दौरान अमूल ने किसानों को मिलने वाले प्रोक्योरमेंट प्राइस यानी खरीद मूल्य में 4 से 5 प्रतिशत का इजाफा किया है . कंपनी के अनुसार रिटेल प्राइस में किये गए इजाफे का सबसे बड़ा हिस्सा सीधे उन्हीं किसानों के पास जाएगा, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में भी पशुपालन और दूध का प्रोडक्शन जारी रख सकें.

मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम

अमूल के ऐलान से कुछ घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मार्केट में बड़ा शेयर रखने वाली कंपनी मदर डेयरी ने भी दूध की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया था. दोनों प्रमुख कंपनियों की तरफ से अचानक दाम बढ़ाने से मिडिल क्लास और लोअर-मिडिल क्लास की किचन बजट पर असर पड़ना तय है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES