SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जहानाबाद में बच्चों के खेल में हुआ खूनी खेल, चाकू घोंपकर युवक की हत्या... गांव में भारी तनाव

जहानाबाद में बच्चों के खेल में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया और एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 05, 2026, 09:00 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 09:05 AM IST
Image Credit: जहानाबाद में चाकू घोंपकर युवक की हत्या (जी मीडिया)
Join

जहानाबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बच्चों के बीच हुई मामूली सी लड़ाई ने एक युवक की जान ले ली. गोपालपुर बाजार में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बड़े आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी शुरू हो गई, जिसमें एक युवक को चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया गया. वहीं, इस हिंसक झड़प में दूसरे पक्ष का एक युवक के घायल होने की खबर है.

खेल-खेल में हुई थी कहासुनी

वारदात के बाद गांव में भारी तनाव है, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर बाजार की है. बुधवार की शाम गांव में कुछ बच्चों के बीच खेल-खेल में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. लेकिन यह छोटी सी बात देखते ही देखते दोनों परिवारों के बड़ों के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई. ​दोनों पक्षों के अभिभावक आमने-सामने आ गए. पहले तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज हुई और फिर अचानक हथियार निकल आए.

चाकू से कर दिया हमला

आरोप है कि दूसरे पक्ष के विनोद कुमार ने तैश में आकर नागमणि यादव के 25 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. चाकू लगने से लहूलुहान होकर अशोक जमीन पर गिर पड़ा. ​खून से लथपथ अशोक को परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. ​वहीं, इस हिंसक टकराव में दूसरे पक्ष का धीरज कुमार नामक युवक भी घायल हुआ है.

गांव में तनावपूर्ण माहौल

घटना की सूचना मिलते ही शकूराबाद थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार भारी पुलिस बल के साथ गोपालपुर बाजार पहुंचे. पुलिस ने तुरंत घायल धीरज कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. ​वारदात के बाद मुख्य आरोपी विनोद कुमार समेत अन्य लोग घर छोड़कर फरार हैं. गांव में बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

यह भी पढ़ें: मां रोती रही और पिता की पथरा गईं आंखें, गया के 2 घरों में पसरा मातम, सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES