SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अगर शादी हुई तो तुम्हारे लड़के को मार देंगे', मोतिहारी में पड़ोसी ने 19 साल के युवक को तलवार से वार कर उतारा मौत के घाट

मोतिहारी में एक बहुत ही खौफनाक वारदात को पड़ोसियों ने अंजाम दिया. पड़ोसी ने तलवार से वार कर 19 वर्षीय सुबोध नाम के युवक को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि पड़ोसी उनकी बहन की शादी में अड़ंगा डाल रहे थे, यही बात पूछने युवक गया था, लेकिन उसकी हत्या कर दी गई. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 12, 2026, 03:02 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 03:54 PM IST
Image Credit: मकी देने वाले पड़ोसी से बात करने गए युवक की तलवार से काटकर हत्या (Z News)
Join

पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के मनी छपरा बहुआरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्रेम-प्रसंग और शादी को लेकर उपजे विवाद में पड़ोसियों ने 19 वर्षीय युवक सुबोध कुमार की तलवार से काटकर हत्या कर दी. इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान सुबोध कुमार के रूप में हुई है. वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था. परिजनों के अनुसार, सुबोध की चचेरी बहन की शादी तय हुई थी. घर में शादी की खुशियां थीं और तैयारियां चल रही थी. इसी बीच गांव में ही सामने के घर में रहने वाले संजय साह ने इस शादी में अड़ंगा डालना शुरू कर दिया. आरोप है कि संजय साह ने शादी तय करने वाले लड़के के परिजनों को फोन कर धमकी दी कि अगर शादी हुई तो तुम्हारे लड़के को जान से मार दिया जाएगा. लड़के वालों ने घबराकर इस धमकी की जानकारी लड़की पक्ष को दे दी. इससे लड़की पक्ष में दहशत फैल गई और शादी टूटने का खतरा मंडराने लगा.

बात करने गया था सुबोध, तलवार से हुआ हमला

परिजनों ने बताया कि जब सुबोध कुमार को इस धमकी की जानकारी मिली, तो वह मामले की सच्चाई जानने और संजय साह से बात करने के लिए उसके घर पहुंचा. वह झगड़ा करने नहीं, बल्कि बातचीत से मामला सुलझाना चाहता था, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आए संजय साह ने तलवार निकाल ली और सुबोध पर जोरदार वार कर दिया. तलवार के वार से सुबोध गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. खून से लथपथ सुबोध को देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई. परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका. इलाज के दौरान ही सुबोध ने दम तोड़ दिया.

परिजनों में कोहराम, गांव में तनाव

सुबोध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. माता-पिता और भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है. तीन भाइयों में सबसे छोटा सुबोध ही घर का लाडला था. मृतक के भाई मुनील साह और चाचा विनोद साह ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गांव के लोगों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया. अगर समय रहते हस्तक्षेप किया गया होता तो आज एक 19 साल का नौजवान जिंदा होता.

रिपोर्ट: पकंज कुमार

यह भी पढ़ें:  मुंगेर में दिल दहला देने वाली वारदात: पूर्व लोको पायलट ने की पत्नी की हत्या, बच्चियों के साथ खुद थाने पहुंचा और किया सरेंडर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES