SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिस्तर पर खून लथपथ से पड़ा हुआ था प्रियांशु, घर में सोए इकलौते बेटे की हत्या, बेगूसराय में सनसनीखेज वारदात

बेगूसराय में बुधवार को घर में सोए युवक की धारदार हथियार से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी मच गई. बताया जा रहा है कि युवक मां-बाप का इकलौता बेटा था. हालांकि, हत्या की वजह और हत्यारों का अब तक पता नहीं चला सका है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 05, 2026, 05:19 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 05:28 PM IST
Image Credit: बेगूसराय में घर में सोए युवक की धारदार हथियार से हत्या (Z News)
Join

बेगूसराय में अपराधियों ने घर में सोए एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था. फिलहाल, हत्या के कारणों और हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या-14, शोकहारा-2 स्थित सैदपुर टोला की है. मृतक की पहचान कन्हैया राय के करीब 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ दिलखुश के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात प्रियांशु अपने घर में सोया हुआ था. इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. गुरुवार की सुबह जब उसका एक साथी उसे बुलाने के लिए घर पहुंचा, तो देखा कि प्रियांशु खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा हुआ है. इसके बाद आनन-फानन में उसे बरौनी स्थित लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार और फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली.

तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि युवक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान मिले हैं. घटनास्थल पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं. फिलहाल हत्या के कारणों, हत्यारे और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार का पता नहीं चल पाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही हत्या से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकेंगे.

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक बेरोजगार था और क्रिकेट खेलने का शौकीन था. इन दिनों आरकेसी प्लस टू स्कूल, बरौनी के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था, जिसमें वह भी हिस्सा ले रहा था.

बताया जाता है कि मृतक की मां बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करती हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद वह गुरुवार को घर पहुंची. वहीं, घर में पिता और छोटी बहन रहते थे. घटना के बाद मां, बहन और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

फिलहाल, पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद समेत तमाम संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. आखिर घर में सोए युवक की हत्या किसने की और इसके पीछे क्या वजह थी, यह अभी रहस्य बना हुआ है. पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

रिपोर्ट: जितेंद्र चौधरी

यह भी पढ़ें: जहानाबाद में बच्चों के खेल में हुआ खूनी खेल, चाकू घोंपकर युवक की हत्या... गांव में भारी तनाव

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES