SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मोतिहारी में पति के सामने पत्नी से गैंग रेप, सभी 8 आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी के मधुबन में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां मेला देखने जा रहे एक दंपति से बदमाशों ने मारपीट की और फिर आम के बगीचे में ले गए और उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 19, 2026, 12:27 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 12:40 PM IST
Image Credit: मोतिहारी में पति के सामने पत्नी से गैंग रेप, सभी 8 आरोपी गिरफ्तार (जी मीडिया)
Join

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक दंपति को सुनसान रास्ते पर रोककर मारपीट करने और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

दंपति को सुनसान रास्ते पर रोका

पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 18 अक्टूबर की सुबह सूचना मिली कि श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के भटहां गांव के पास कुछ युवकों ने एक दंपति को सुनसान रास्ते पर रोक लिया.
आरोपियों ने पहले उनके साथ मारपीट की. इसके बाद महिला को जबरन अपने साथ ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना का स्थल पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंजरिया सरेह स्थित एक बगीचा बताया गया है, जो लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के समीप है.

आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटनास्थल से संबंधित सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मधुबन थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की. इस दौरान शिवहर जिले की श्यामपुर भटहां थाना पुलिस का भी सहयोग लिया गया. दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मामले का उद्भेदन कर दिया और घटना में कथित रूप से शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का बिहार कनेक्शन, पकड़े गए आरोपियों में से एक ऋत्विक कुमार उर्फ रोशन बिहार के बेगूसराय का निकला

सभी पहलुओं की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मधुबन थाना कांड संख्या 363/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस बरामद मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है, ताकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके. पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

-आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES