SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गया जंक्शन पर टला बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच फंसी... RPF जवान बने 'जीवन रक्षक'

गया जंक्शन पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एक महिला ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच गिर गई, इस दौरान उसकी जान जा सकती थी. वहीं, RPF जवान सुजित कुमार सिंह की सूझ-बूझ से महिला की जान बच गई.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 01, 2026, 09:08 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 09:19 AM IST
Image Credit: गया रेलवे स्टेशन: चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच फंसी (जी मीडिया)
Join

गया रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर आरपीएफ (RPF) के एक जवान ने अपनी बहादुरी की मिसाल पेश की है. 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत एक महिला यात्री की जान बचा ली गई है, जो चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गैप में फंसने वाली थी. गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने पलक झपकते ही अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को खींच लिया. आइए देखते हैं हमारी इस रिपोर्ट में कि कैसे एक सेकंड की देरी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी.

न धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी, तभी...

तस्वीरें डराने वाली हैं, लेकिन अंत राहत भरा है. मामला पूर्व मध्य रेलवे के दीनदयाल उपाध्याय (DDU) मंडल के गया जंक्शन का है. 31 अक्टूबर 2026 को ट्रेन संख्या 13553 (आसनसोल-वाराणसी फास्ट पैसेंजर) गया स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर दोपहर करीब 2:22 बजे पहुंची थी. निर्धारित ठहराव के बाद जब ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी, ड्यूटी पर तैनात प्रभारी अधिकारी (प्र0आ0) सुजित कुमार सिंह ट्रेन की निगरानी कर रहे थे.

​आरपीएफ जवान लगातार यात्रियों को चलती ट्रेन में न चढ़ने की हिदायत दे रहे थे. इसी दौरान, पार्सल कार्यालय के सामने मना करने के बावजूद तीन महिलाओं ने चलती ट्रेन में चढ़ने की जिद की. गाड़ी पकड़ने की जल्दबाजी में इनमें से एक महिला यात्री का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह सीधे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ी. देखते ही देखते वह तेज रफ्तार ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के खतरनाक गैप की तरफ फिसलने लगी. अगर थोड़ी भी देर होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.

बाल-बाल बची महिला की जान

लेकिन कहते हैं न 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'. ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान सुजित कुमार सिंह ने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की बाजी लगा दी. उन्होंने अपनी परवाह किए बिना बिजली की फुर्ती दिखाई और गिर रही महिला को जोर से खींचकर सुरक्षित दूरी पर कर लिया. जवान की इस त्वरित सूझबूझ और अदम्य साहस से महिला की जान बाल-बाल बच गई. यह पूरी घटना प्लेटफॉर्म के दिल्ली एंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.

घटना के बाद जब महिला से पूछताछ की गई, तो उसने अपनी पहचान वहिदा के रूप में बताई, जो औरंगाबाद जिले के रफीगंज की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि वे मिर्जा गालिब कॉलेज से क्लास करके अपने घर लौट रही थीं और यह लापरवाही उन पर भारी पड़ सकती थी. ​बहरहाल, आरपीएफ जवान सुजीत कुमार सिंह की इस कर्तव्यनिष्ठा और बहादुरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों की जान की हिफाजत के लिए हर पल तैयार है.

यह भी पढ़ें: हवा में उड़ने लगी कुर्सियां...जब भागलपुर में फूटा फैंस का गुस्सा, डिंपल सिंह और रोशन रोही के शो में बेकाबू भीड़ पर चली लाठियां

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES