App

थाने के गेट पर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: पति की दूसरी शादी का विरोध कर रही पत्नी की चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल

सिवान में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं एक महिला को घेरकर उसके साथ मारपीट करती दिखाई दे रही हैं. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की दूसरी शादी का विरोध कर रही थी.

थाने के गेट पर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा: पति की दूसरी शादी का विरोध कर रही पत्नी की चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल
Image Credit: सिवान में थाने के गेट पर महिला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा (Photo- वीडियो ग्रैब)

कहने को तो महिला थाना पीड़ितों को इंसाफ और सुरक्षा देने का अड्डा है, लेकिन अगर सुरक्षा के इसी गढ़ में कोई महिला हिंसा का शिकार हो जाए, तो सवाल उठना लाजमी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने महिला थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ महिलाएं मिलकर एक दूसरी महिला को घेर लेती हैं और उसके साथ सरेआम मारपीट करने लगती हैं. थाना परिसर में दिनदहाड़े हुई इस धक्का-मुक्की और मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

महिलाओं ने हाथ और चप्पल से महिला की पिटाई
दरअसल, सिवान के महिला थाना परिसर में महिला से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं एक महिला के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं. वीडियो में थाना गेट के पास महिलाएं हाथ और चप्पल से महिला की पिटाई करती दिखाई दे रही हैं. इसी दौरान महिला थाना में पदस्थापित दारोगा राजन कुमार मौके पर पहुंचते हैं और महिलाओं को हटाकर पीड़ित महिला को बचाने का प्रयास करते नजर आते हैं. हालांकि, ZEE मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

सिवान के महिला थाने में मारपीट का वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी की एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है. शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए संबंधित युवक और दोनों महिलाओं को थाना बुलाया गया था. इसी दौरान थाना परिसर में मारपीट की घटना सामने आई.

दारोगा ने बीच-बचाव कर बचाई जान
घटना के दौरान मौके पर कोई महिला पुलिस पदाधिकारी या महिला जवान नजर नहीं आती, जिसके बाद महिला थाना परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

रिपोर्ट: अमित सिंह 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More