SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार क्राइमः गया में विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, सहरसा के कारू बाबा मंदिर स्थान में कई राउंड फायरिंग

गयाजी शहर में एक विकास मित्र की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं, सहरसा के कारू बाबा मंदिर स्थान में फायरिंग केस में पुलिस ने मंदिर के महंत और उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया है.

Reported By Zee Bihar Network Edited By K. Raj Mishra
Published: Oct 05, 2026, 08:44 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 09:26 AM IST
Image Credit: गया में विकास मित्र की गोली मारकर हत्या (Zee Media)
Join

गयाजी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में रविवार (4 अक्टूबर) की रात को बेखौफ बदमाशों ने विकास मित्र शंकर मांझी (45) को घेरकर गोलियों से भून दिया. बैरागी महादेव स्थान बगीचा के पास हुई वारदात में शंकर को तीन गोलियां लगीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात के वक्त उनकी पत्नी कविता देवी भी साथ थीं. पत्नी ने कुछ लोगों पर पुरानी दुश्मनी में हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है. बताया गया कि शंकर मांझी अपनी पत्नी कविता देवी के साथ जनता कॉलोनी में ईसा मसीह की प्रार्थना में शामिल होने गए थे. रात में दोनों पैदल घर लौट रहे थे.

एसपी-डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे

मृतक शंकर अपनी पत्नी से करीब 10 कदम आगे चल रहे थे. इसी दौरान बगीचा के पास घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से पत्नी कुछ समझ पातीं, उससे पहले शंकर जमीन पर गिर पड़े. परिजनों के मुताबिक, शंकर को पेट में दो और माथे में एक गोली लगी. गोली लगते ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सिटी एसपी अभिनव कुमार और डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित किया गया है. एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच करेगी.

मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों पर लगाए हत्या के आरोप

मृतक की पत्नी कविता देवी ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वालों में रघु की पहचान वह कर सकती हैं. उन्होंने सुनीता देवी और गोपाल पासवान पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. पत्नी के अनुसार, बंटी और रघु समेत तीन-चार लोगों ने मिलकर शंकर पर हमला किया. कविता का आरोप है कि शंकर की कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी थी. वह मोहल्ले में गलत गतिविधियों का विरोध करते थे और लोगों को समझाते थे. इसी वजह से कुछ लोग उनसे नाराज थे. पत्नी ने आरोप लगाया कि सुनीता देवी मोहल्ले में बाहर से लोगों को बुलाकर रखती थी और शराब से जुड़ी गतिविधियां भी होती थीं. शंकर इन गतिविधियों का विरोध करते थे. इसी को लेकर उनके साथ कुछ लोगों का विवाद और पुरानी रंजिश थी. हालांकि, पत्नी द्वारा लगाए गए इन आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है.

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

इस हत्याकांड में सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि रात करीब 9 बजे शंकर मांझी को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी. परिजनों के शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस को मिले हैं, जिनके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. सिटी एसपी ने कहा कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. हत्या के पीछे की असली वजह क्या है, इसे लेकर पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच चल रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा.

सहरसाः कारू बाबा मंदिर स्थान में फायरिंग

वहीं, सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा स्थित प्रसिद्ध कारू बाबा मंदिर स्थान में हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक को गोली लगने की जानकारी मिली है. आरोप है कि एक पुराने विवाद में मंदिर के महंत निरंजन यादव और उनके समर्थकों की ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं. इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी, जबकि दूसरे व्यक्ति को गोली छूकर निकल गई. घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने महंत को उनके समर्थकों के साथ मंदिर परिसर में बंधक बना लिया और महंत की कार में आग लगा दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने मंदिर की घेराबंदी करते हुए जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मंदिर से 3 पिस्टल और 3 कारतूस के साथ कई अन्य अवैध हथियार बरामदगी हुए हैं. पुलिस ने महंत निरंजन यादव समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

गया से जयप्रकाश और सहरसा से विशाल कुमार की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ZEENEWS TRENDING STORIES