SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रिश्वत के चक्कर में नप गए अमीन साहब! 7,000 लेते निगरानी के हत्थे चढ़े, जमीन की मापी के लिए मांगे थे पैसे

गया में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया है. विजिलेंस की टीम ने अमीन को 7,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अमीन पर आरोप है कि वह जमीन की मापी के लिए पैसे मांग रहे थे.

Edited By Shailendra
Published: Nov 03, 2026, 10:17 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 10:35 PM IST
Image Credit: गया में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया (Z News)
Join

बिहार सरकार लोगों की समस्याओं के निदान के लिए लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रही है, लेकिन सरकारी कर्मी सरकार के दिशा-निर्देशों को ताक पर रखकर अवैध वसूली करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे कर्मियों पर निगरानी विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद है और ऐसे भ्रष्ट कर्मियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.

आवेदक की शिकायत पर निगरानी विभाग ने की कार्रवाई

ऐसा ही एक ताजा मामला गया जिला से सामने आया है, जहां जमीन की मापी के लिए रोहित कुमार ने आवेदन दिया था. उस आवेदन के आधार पर जमीन की मापी की रिपोर्ट देने के लिए 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी. रिश्वत की मांग पर आवेदक रोहित कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में कर दी. 

7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ अमीन गिरफ्तार

निगरानी विभाग के अनुसार तय समय और स्थान पर आवेदक और निगरानी की टीम मौके पर पहुंच गई. तभी वहां अमीन पहुंचा और सात हजार रुपये आवेदक के द्वारा दिए गए और रुपये लेते ही रंगेहाथ निगरानी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया पूरा मामला

वहीं, इस मामले को लेकर निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि रोहित कुमार ने अपनी जमीन की मापी के लिए आवेदन दिया था. मापी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के बदले उनसे 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी. इसके बाद रोहित कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और दीपू कुमार के रूप में की गई

शिकायत के आधार पर निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए गया में एपीआर मॉल के समीप दोनों आरोपियों को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और दीपू कुमार के रूप में की गई है. फिलहाल, निगरानी विभाग की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

बक्सर में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार

बता दें कि 16 अक्टूबर को बक्सर में निगरानी विभाग की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाने में तैनात दारोगा नीरज कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. आरोप है कि एक मामले में मदद करने और केस के सिलसिले में पैरवी करने के एवज में दारोगा पीड़ित पक्ष से लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था. रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मामले की जांच की और फिर जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि निगरानी विभाग के डीएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया था.

रिपोर्ट: जय प्रकाश कुमार

यह भी पढ़ें: खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह की आवास पर घंटों बैठी रहीं पत्नी, प्रशासन ने सर्किट हाउस भेजा
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES