SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिना रिश्वत के लंच नहीं करते थे जेई! कैमूर में 50 हजार की घूस लेते विजिलेंस हत्थे चढ़े JE राजेश प्रजापति

कैमूर के मोहनिया में विजिलेंस ने नगर पंचायत जेई राजेश प्रजापति को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. विशेष निगरानी इकाई की 12 सदस्यीय टीम ने ये बड़ी कार्रवाई की है. जेई राजेश प्रजापति ने लंबित बिल भुगतान के एवज में घूस मांगी थी.

Edited By Shailendra
Published: Nov 21, 2026, 20:56 IST | Updated: Nov 21, 2026, 21:07 IST
Image Credit: जेई राजेश प्रजापति को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार (Z News)
Join

कैमूर जिला के मोहनिया में विशेष निगरानी इकाई (विजिलेंस) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. विजिलेंस की टीम ने मोहनिया नगर पंचायत के एक कनीय अभियंता (JE) राजेश प्रजापति को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 21 नवंबर शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की गई यानी लंच के वक्त रिश्वत के पैसे के साथ घरे गए.

विजिलेंस के इंस्पेक्टर कुमार कुणाल सौरभ ने कार्रवाई की पूरी दी जानकारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस के इंस्पेक्टर कुमार कुणाल सौरभ ने बताया कि परिवादी संजय कुमार ने विशेष निगरानी इकाई में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने जिक्र किया था कि उनकी मां नगर पंचायत मोहनिया में संविदा पर कार्य करती हैं. उनकी ओर से नगर पंचायत क्षेत्र में कुछ विकास कार्य कराए गए थे. इनमें से कुछ कार्यों का भुगतान कनीय अभियंता द्वारा कर दिया गया था, लेकिन बाकी कार्यों का बिल भुगतान लंबित रखा गया था.

शिकायत के सत्यापन के बाद मामला सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई

आरोप है कि लंबित राशि के भुगतान के एवज में संबंधित जेई की ओर से लगातार 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी. परिवादी संजय कुमार रिश्वत नहीं देना चाहते थे, जिसके बाद उन्होंने 12 तारीख को विजिलेंस कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई. शिकायत के सत्यापन के बाद मामला सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई.

जेई ने रिश्वत की राशि 50 हजार रुपये स्वीकार किए, टीम ने उन्हें दबोच लिया

विजिलेंस के इंस्पेक्टर कुमार कुणाल सौरभ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय धावा दल का गठन किया गया. तय योजना के तहत टीम ने जाल बिछाया और दोपहर करीब 3:30 बजे जैसे ही जेई ने रिश्वत की राशि 50 हजार रुपये स्वीकार किए, टीम ने उन्हें दबोच लिया. गिरफ्तारी के समय वहां एक अन्य व्यक्ति भी बैठा हुआ था, लेकिन जांच में उसकी कोई संलिप्तता नहीं पाई गई.

छापेमारी दल में ये कर्मचारी थे शामिल

इस सफल छापेमारी दल में इंस्पेक्टर कुमार कुणाल सौरभ, सब-इंस्पेक्टर सोनू कुमार, त्रिपुरारी कुमार, संतोष कुमार, सिपाही नकुल कुमार और पीटीसी दिलीप कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे. विजिलेंस की इस कार्रवाई से स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

रिपोर्ट: नरेंद्र जायसवाल

यह भी पढ़ें: जहानाबाद में बाल कैदियों ने कुर्सी-टेबल से पुलिसकर्मियों को पीटा, SI समेत 2 घायल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES