SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सरकार को बदनाम करने के लिए वायरल किए जा रहे वीडियो: सम्राट सरकार के मंत्री का अजीबोगरीब बयान

सम्राट सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का अजीबोगरीब बयान सामने आया है. सीएम सम्राट चौधरी ने जमुई पीड़ित परिवार से मुलाकात के फोटो को बिना ब्लर किए शेयर कर दिया. इसे लेकर मंत्री का कहना है कि मुख्यमंत्री सम्राट ने POCSO एक्ट के नियमों का उल्लंघन नहीं किया.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Sep 25, 2026, 05:19 PM IST | Updated: Sep 25, 2026, 08:24 PM IST
Image Credit: मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा (@Jduonline)
Join

जमुई वायरल वीडियो मामले को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने बीते दिन (गरुवार, 24 सितंबर, 2026 ) पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान की तस्वीर को सीएम ने बिना ब्लर किए ही सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इस मामले को लेकर विपक्ष उनपर हमलावर है. वहीं, अब इसे लेकर बिहार सरकार में योजना और विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का बयान भी सामने आया है, जो कि अब चर्चा का विषय बन गया है. उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कानून का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. साथ ही, उन्होंने उल्लंघन की बात को बेतुका बताया है.

'फोटो वायरल होने से क्या हो गया?'
जमुई छेड़छाड़ मामले में सीएम पीड़िता छात्रा के परिवार से मिले. वहीं, तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर परिवार की तस्वीरें पोस्ट करने से POCSO एक्ट का उल्लंघन होने का आरोप लगाया. इस आरोप का जवाब देते हुए मंत्री ने एक बेतुका बयान दिया. उन्होंने कहा- 'मुख्यमंत्री इस इलाके के हैं, जनता से पारिवारिक रिश्ता बन जाता है. शायद इसी रिश्ते की वजह से वहां गए भी होंगे, बिहार के मुख्यमंत्री भी हैं. इसमें क्या समस्या है?  यह कोई मतलब है कि पास्को एक्ट का क्या उल्लंघन हो गया इसमें. फोटो वायरल होने से क्या हो गया? वायरल फोटो को POCSO एक्ट के उल्लंघन से जोड़ना गलत है. इसमें मुख्यमंत्री की कोई गलती नहीं है. मीडिया ऐसी गलत बात करती है, ऐसा कोई कानून नहीं है. विपक्ष के पास कोई असली मुद्दा नहीं है, इसीलिए वे ऐसे मामले उठाते हैं.'

'खुद जांच लें, हवा में तीर ना छोड़े'
बांका के मंदार पर्वत पर लड़का-लड़की के साथ हुई बदसलूकी की घटना के बारे में मंत्री ने कहा कि उन्होंने वीडियो तो नहीं देखा है, लेकिन कुछ लोगों की आदत होती है कि वे ऐसे वीडियो बनाते और फैलाते हैं, जो बेवजह वायरल हो जाते हैं. अक्सर जब असलियत सामने आती है,  तो मामला टाय-टाय फिश हो जाता है. उन्होंने मीडिया को सलाह दी कि वीडियो को पहले खुद जांच लें, हवा में तीर ना छोड़े.

'जानबूझकर वीडियो वायरल किए जा रहे'
बिहार में लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटनाओं पर बात मंत्री ने कहा कि यह सरकार को बदनाम करने की एक साज़िश है. जानबूझकर वीडियो वायरल किए जा रहे हैं. उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे सिर्फ वीडियो के पीछे न भागें, सच्चाई को जानने की कोशिश कीजिए. सोशल मीडिया आज के समय में कभी भी कुछ भी कर सकती है. कहीं से भी कुछ भी चीजों को जोड़कर गलत दिखा देती है.

'बिहार की बच्चियों में कोई डर नहीं है'
जब मंत्री से समस्तीपुर की घटना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने शुरू में ऐसी किसी घटना के होने से इनकार किया. हालांकि, जब उन्हें बताया गया कि स्थानीय JD(U) विधायक ने भी इस मामले की पुष्टि की है, तो वे घटना को सच मानने को तैयार हो गए. उन्होंने कहा- वहां के एसपी से हमारी बात होती है, एसपी ने हमें कुछ नहीं कहा. अगर मीडिया को कहा है, तो मीडिया इन बातों को सुनाएं. अगर लोगों में डर नहीं है तो लंगड़े लोग कैसे हो जाते हैं, घटना होगा तो लंगड़ा अभियान चलेगा. इसमें कोई दो राय नहीं है, विपक्ष की ओर से रची जा रही साजिश भी रुक जाएगी. बिहार की बच्चियों में कोई डर नहीं है. वे खुलेआम घूम-फिर रही है. सरकार ने उन्हें ताकत दिया है, अकेले घूमने का. किसी को ताकने का हिम्मत नहीं है. बिहार में सभी लोग सुरक्षित हैं.

जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले मंत्री?
जीतन मांझी के द्वारा दिए गए बयान 'यादव समाज ज्यादा अपराध से जुड़े रहते हैं', इस पर मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि माझी जी का जो मूल्यांकन है वह एकदम सही है. यादव समाज में लुच्चा-लफंगा की संख्या बहुत ज्यादा है. आंकड़े मिलने से कैदियों की सही संख्या पता चलेगी. जितना गुंडागर्दी हो रहा है, उसमें यादव समाज से आने वाले लुच्चा-लफंगा सबसे ज्यादा है.

रिपोर्ट: प्रिंस कुमार कुशवाहा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES