SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक ही घर के 7 चिराग बुझ जाने से दहला वैशाली: नाव पलटने से 14 मासूमों की मौत, आक्रोशित लोगों ने जिला प्रशासन और तेजस्वी पर साधा निशाना

Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के रामपुर श्यामचंद गांव के पास हुए नाव हादसे में 13 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में एक ही परिवार के सात बच्चों की जान चली गई. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

Edited By Rupak Kumar
Published: Oct 14, 2026, 07:27 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 08:24 AM IST
Image Credit: एक ही घर के 7 चिराग बुझ जाने दहला वैशाली, नाव पलटने से 13 मासूमों की मौत (ZEE MEDIA)
Join

Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है, जिसमें 14 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास नाव पलटने से हुआ. बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे. इस हादसे का सबसे दुखद बात यह है कि एक ही परिवार के सात बच्चों की जान चली गई. रामपुर श्यामचंद गांव निवासी रामप्रवेश राय उर्फ राजा के परिवार के सात बच्चे भी इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे डीएम का जमकर विरोध किया.

सीओ पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए
बता दें कि इस हादसे के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा हैं. लोगों का आरोप है कि नाव पुरानी और जर्जर थी, जिसे बदलने के लिए ग्रामीणों ने बार-बार आवेदन दिया, लेकिन नाव नहीं बदली गई, जिसका नतीजा है कि इस तरह का हादसा हुआ है. ग्रामीणों की मांग है कि सीओ पर हत्या का केस दर्ज होना चाहिए. साथ ही, लोगों ने बताया कि अस्पताल में एक ही डॉक्टर मौजूद थे और एंबुलेंस भी नहीं थी. इतना ही नहीं, अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर की भी सुविधा नहीं थी, जिस कारण लोगों ने डीएम का जमकर विरोध किया और डीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मजबूरन डीएम को वापस लौटना पड़ा.

बिना पोस्टमार्टम किए ही शवों का अंतिम संस्कार होगा
फिलहाल सभी शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे गए हैं और लोग शवों को उठने नहीं दे रहे हैं. आपको बता दें कि पीड़ित परिवारों का कहना है कि किसी भी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं होगा. बिना पोस्टमार्टम किए ही शवों का अंतिम संस्कार होगा. इस बात के लिए कई घंटों बाद जिला प्रशासन ने उनकी मांग मान ली.

ये भी पढ़ें: वैशाली के राघोपुर में बड़ा नाव हादसा: 13 लोगों की गंगा में डूबने से मौत, CM ने किया मुआवजा के ऐलान

मृतकों की पहचान
वहीं मृतकों की पहचान मीरा कुमारी, पिता रामनरेश राय, निशु कुमारी, पिता सत्येंद्र राय, अनिशा कुमारी, पिता सुरेंद्र राय, सुनीता कुमारी, पिता राज किशोर राय, आर्यन कुमार, पिता गांधी राय, मोहन कुमार, पिता अखिलेश राय, अमृता कुमारी, पिता राज किशोर राय, अंकिता कुमारी, पिता राज किशोर राय, पिंकी कुमारी, पिता डोमन राय, नमन कुमार, पिता मुकेश राय, सिकी कुमारी, पिता सुरेश राय, भोनू कुमारी, पिता रामप्रवेश राय और सोनम कुमारी, पिता नरेश राय के रूप में हुई है.

लोगों ने तेजस्वी यादव पर भी सवाल खड़े किये
राघोपुर में हुए नाव हादसे के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. आक्रोशित लोगों ने पहले प्रशासन का विरोध किया, उसके बाद नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर के स्थानीय विधायक तेजस्वी यादव पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि अगर उनके पिता को कुछ हो जाता, तो तेजस्वी यादव कहीं भी होते, तो जरूर आते, लेकिन अभी तक राघोपुर नहीं आए हैं. वहीं, लोगों ने बताया कि स्थानीय विधायक होने के नाते इस इलाके की स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी भी उनकी ही है, लेकिन इस इलाके में सुविधाओं का अभाव है, जिसका खामियाजा आम लोग भुगत रहे हैं.

रिपोर्ट: राजकुमार सिंह

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES