App

वैशाली के राघोपुर में बड़ा नाव हादसा: 13 लोगों की गंगा में डूबने से मौत, राष्ट्रपति, PM और CM ने जताया शोक

Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में गंगा नदी में नाव फटने से 14 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुवावजे देने का ऐलान किया गया है.

वैशाली के राघोपुर में बड़ा नाव हादसा: 13 लोगों की गंगा में डूबने से मौत, राष्ट्रपति, PM और CM ने जताया शोक
Image Credit: प्रतिकातम्क तस्वीर (AI Photo)

Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर के दियारा इलाके में कल रात एक बहुत ही दुखद घटना हो गई. गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में ज्यादातर बच्चे शामिल थे. ऐसा बताया जा रहा है कि ये सारे लोग बगल के गांव में भोज खाने गए हुए थे. इसी दौरान नाव फट गई, जिससे लोग गंगा नदी में डूब गए. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र में हुई यह दुखद घटना. हादसे की जानकारी मिलते ही RJD के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने वहां के अधिकारियों से फोन पर बात की, साथ ही उन्होंने बचाव कार्य का भी जायजा लिया. वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपये मुवावजे देने का ऐलान किया है. इस नाव हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला. आक्रोशित ग्रामीणों ने वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह और राघोपुर के अंचलाधिकारी को खदेड़ दिया. इस दौरान लोगों ने डीएम वर्षा सिंह के खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे लगाए. भीड़ का आक्रोश देखते हुए डीएम वर्षा सिंह वहां से निकल गईं. ग्रामीण करीब 15 मिनट तक उनकी गाड़ी के पास नारेबाजी करते रहे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मी ने राघोपुर में हुए नाव हादसे पर गहरा दुख जातया. साथ ही शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की.वहीं घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

प्रधानमंत्री ने गहरा दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वैशाली जिले के राघोपुर में हुए नाव हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने हादसे को बेहद दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की.

सम्राट चौधरी ने जताया शोक
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली के राघोपुर के दियरा इलाके में हुआ नाव हादसे में मासूमों की मौत पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि बच्चों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राशि दी जाएगी. साथ ही, प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेजी से पूरा करने तथा घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं.

13 शव बरामद किए गए
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि राघोपुर दियारा क्षेत्र के रामपुर जंक्शन पर नाव पलटने की दुखद घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक, कुछ बच्चे भोज खाकर नाव से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ. इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर है. साथ ही अब तक 13 शव बरामद किए गए हैं, जबकि कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुछ लोगों के सुरक्षित होने की भी सूचना है.

तेजस्वी यादव ने गहरी संवेदना जताई
तेजस्वी यादव ने बताया कि इस घटना को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के सचिव से बात की है. उन्होंने घटनास्थल पर जल्द से जल्द एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भेजने का आग्रह किया, ताकि लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान में तेजी लाई जा सके. उन्होंने कहा कि कल पटना पहुंचते ही वह राघोपुर जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे. जिन परिवारों ने अपने बच्चों और प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उन्होंने गहरी संवेदना जताई और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया. तेजस्वी यादव ने बताया कि रात में भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. उन्होंने अपने लोगों को भी घटनास्थल पर भेजा है, ताकि स्थिति का जायजा लिया जा सके और जरूरतमंद परिवारों की मदद की जा सके. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि राहत और बचाव कार्य में पूरी तत्परता बरती जाए और लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं.

रवि किशन ने जताई संवेदना
गोरखपुर के सांसद और भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता रवि किशन ने राघोपुर में हुए नाव हादसे पर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.उन्होंने कहा कि वह अक्सर हाजीपुर जाते रहे हैं, लेकिन हादसे की खबर सुनकर उनका दिल बेहद दुखी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने भरोसा दिया है कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को पूरी मदद दी जाएगी. इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं.

रिपोर्ट: राजकुमार सिंह

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More