गोपालगंज में कुदरत का करिश्मा: कछुए की पीठ पर दिखे अंग्रेजी के अक्षर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गोपालगंज में बाढ़ के पानी में तैरता हुआ एक अनोखा कछुआ मिला है, जिसकी पीठ पर अंग्रेजी के अक्षर लिखे हुए हैं. इसको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है.
बिहार के गोपालगंज में बाढ़ के पानी में आए एक कछुए को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. कछुए की पीठ पर अंग्रेजी के अक्षर देखकर लोग हैरान हो गए. कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद कछुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कछुवा के पीठ पर अंग्रेजी वर्णमाला देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है.
स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं कि कछुए की पीठ पर A-B-C-D लिखा हुआ है. इस कछुए का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उसकी पीठ पर कुछ अंग्रेजी के शब्दों जैसा लिखा है.
मिली जानकारी के अनुसार, गोपलागंज के सदर प्रखंड के सिहोरवा में मछली मारने गए ग्रामीण को कछुआ मिला. बाढ़ के पानी के साथ बहकर पहुंचे इस कछुए को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं. कछुए की पीठ पर बनी प्राकृतिक पीले रंग की धारियां और चिह्न लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.
कछुए की कठोर पीठ पर बने ये चिह्न दूर से देखने पर अंग्रेजी वर्णमाला के ‘A, B, C, D’ समेत कई अक्षरों जैसी आकृतियां दिखाई दे रही हैं. कछुए की पीठ की यह अनोखी बनावट देखकर स्थानीय लोग हैरान हैं और इसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है.
वहीं, जिस ग्रामीण को यह अनोखा कछुआ मिला है, उन्होंने कहा कि हम अपने खेत की तरफ गए थे, इस कछुआ पर ‘A, B, C, D’ लिखा है. हम कभी ऐसा कछुआ नहीं देखा है. पहली बार ऐसा कछुआ देखा है, जिसके शरीर पर लिखा हुआ है, अब इसको हम पाले हुए हैं.
दरअसल, गोपालगंज में यह कछुआ चर्चा में बना है. इसको देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं, क्योंकि कछुआ की सिर्फ पीठ ही नहीं, बल्कि इसका शरीर भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं. वीडियो में जब आप देखेंगे, तो इस कछुए की बनावट भी एकदम अलग नजर आ रही है. इस कछुए के पीठ पर पीले रंग से ‘A, B, C, D’ लिखा हुआ नजर आ रहा है.
रिपोर्ट: मदेश तिवारी