SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सारण में अवैध संबंध का राज खुलने के डर से चाचा ने की थी 9 साल के भतीजे की हत्या, 40 दिन बाद हुआ खुलासा

सारण में 9 साल के सुमित की हत्या का रहस्य लगभग 40 दिनों के बाद सुलझ गया है. बच्चे को मक्के के खेत में ले जाकर मार डाला गया था. SSP ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर वारदात में इस्तेमाल किया गया हसुआ (दरांती) बरामद कर लिया गया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 03, 2026, 02:01 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 02:19 PM IST
Image Credit: अवैध संबंध का राज छिपाने के लिए चाचा ने कर दी मासूम भतीजे की हत्या (जी मीडिया)
Join

अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से एक चाचा ने रिश्ते की सारी मर्यादाएं तार-तार कर दी. जिस मासूम भतीजे को गोद में खिलाना चाहिए था, उसी को मौत के घाट उतार दिया. सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के मुरली सिरिसिया गांव में नौ वर्षीय सुमित कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार, हत्या का आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि मासूम का सगा चाचा दिलीप शर्मा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हसुआ भी बरामद किया गया है.

अवैध संबंध का राज खुलने से था नाराज

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी दिलीप शर्मा का मृतक की मां के साथ कथित अवैध संबंध था. इसकी जानकारी सुमित को हो गई थी. वह इस बात की चर्चा परिवार के अन्य लोगों से भी करने लगा था. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने भतीजे की हत्या की साजिश रची. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह सुमित को मक्का के खेत में ले गया और वहां हसुआ से उसकी हत्या कर दी.

24 सितंबर को मिला था मासूम का शव

दरअसल, 24 सितंबर 2026 को भेल्दी थाना क्षेत्र के मुरली सिरिसिया गांव में नौ वर्षीय सुमित कुमार का शव बरामद हुआ था. मृतक की पहचान सुमन ठाकुर के पुत्र के रूप में हुई थी. घटना के बाद मृतक की मां के फर्दबयान पर भेल्दी थाना कांड संख्या 392/26 दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सारण के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया था.

तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ से खुला राज

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ाई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मढ़ौरा-01 एवं अंचल निरीक्षक मढ़ौरा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी दिलीप शर्मा को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने हत्या की वजह और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हसुआ भी बरामद कर लिया गया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप शर्मा, पिता बिचारी शर्मा, निवासी मुरली सिरिसिया, थाना भेल्दी, जिला सारण के रूप में हुई है. पुलिस मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है. एक मासूम की जान लेकर रिश्तों की मर्यादा को कलंकित करने वाली इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है.

रिपोर्ट: राकेश कुमार सिंह

यह भी पढ़ें: मधुबनी में खाकी शर्मसार, अवैध संबंध में पकड़े जाने पर ASI ने ग्रामीणों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 1 की मौत... 3 की हालत गंभीर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES