SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ऑपरेशन के एक दिन पहले ही मो. जुगनू भागा, मधेपुरा मेडिकल कॉलेज की 5वीं मंजिल से 2 कैदी फरार, पुलिस ने फिर धर दबोचा

मधेपुरा मेडिकल कॉलेज की 5वीं मंजिल से दो कैदी फरार हो गए थे. बताया जा रहा है कि उनमें से एक कैदी मो. जुगनू भागा का एक दिन बाद ऑपरेशन होने वाला था. वह ऑपरेशन से पहले ही अस्पताल से फरार हो गया. वहीं, पुलिस ने दोनों कैदियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है.

Edited By Shailendra
Published: Oct 28, 2026, 03:26 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 03:39 PM IST
Image Credit: मधेपुरा मेडिकल कॉलेज की 5वीं मंजिल से दो कैदी फरार (Z News)
Join

मधेपुरा जिला में जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे दो कैदी कारागृह से फरार हो गए. दोनों ने पांचवीं मंजिल की ग्रिल का पाइप तोड़कर रास्ता बनाया और बेडशीट को रस्सी की तरह इस्तेमाल कर नीचे उतर गए. घटना की सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया.

11 दिनों से मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहा था मो. जुगनू

सूत्रों के अनुसार, शंकरपुर प्रखंड के मधेली बाजार वार्ड नंबर 12 निवासी मो. इस्लाम उर्फ मो. जुगनू, पिता मो. कलाम, पिछले 11 दिनों से मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहा था. वहीं, जजहट सबैला पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी मो. हजर उर्फ अब्बु हजर, पिता अमुन हजर, सोमवार को इलाज के लिए भर्ती हुआ था.

मो. हजर को शंकरपुर प्रखंड के चौरा से गिरफ्तार किया गया

फरार होने के बाद पुलिस ने तलाश अभियान चलाया. एसआई रोशन कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर मो. जुगनू को टेंगराहा स्थित उसकी बहन के घर से पकड़ लिया. वहीं, मो. हजर को शंकरपुर प्रखंड के चौरा से गिरफ्तार किया गया. दोनों को सिंहेश्वर थाना लाया गया.

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही

बताया जा रहा है कि मो. जुगनू का अगले दिन ऑपरेशन होना था. इस घटना ने मेडिकल कॉलेज के कारागृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फरार दोनों कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

बन्द फ्लैट का ताला तोड़ कर घूसे चोर, 40 लाख के जेवर और नगद की चोरी

दूसरी तरफ पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के कोर्ट हाल्ट के समीप मुहल्ले में चोरों ने दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर एक बंद पड़े फ्लैट का ताला तोड़ कर घर में रखे जेवरात और नगद लेकर भाग गए. घर के रहने वाले सभी सदस्य किसी काम से पटना गए थे. इस दौरान घर में ताला बंद था. पीड़ित परिवार ने बताया कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. घर के अंदर सभी समान बिखरे थे. अलमारी को भी तोड़ा गया था. घर में रखे लगभग 40 लाख के जेवरात और दो लाख नगद की चोरी हुई. सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुटी. फिलहाल, पुलिस घर के बाहर सड़क के रास्ते में लगे सीसीटीवी की जांच में जुटी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

रिपोर्ट: प्रशांत कुमार

यह भी पढ़ें: मधुबनी के ट्रैफिक डीएसपी 30 हजार घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी टीम की कार्रवाई के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES