SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का बिहार कनेक्शन, पकड़े गए आरोपियों में से एक ऋत्विक कुमार उर्फ रोशन बेगूसराय का निकला

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार को फायरिंग हुई थी. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार किया है. वहीं, अब इस घटना के तार बिहार से भी जुड़ते दिख रहे हैं. पुलिस ने जिन तीन लोगों को पकड़ा है, उनमें से एक बेगूसराय का रहने वाला है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Oct 19, 2026, 11:59 AM IST | Updated: Oct 19, 2026, 12:42 PM IST
Image Credit: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का बिहार कनेक्शन (वीडियो ग्रैब)
Join

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले के तार बिहार के बेगूसराय से जुड़ते दिख रहे हैं. दरअसल, पुलिस ने फायरिंग केस के तीनों आरोपियों को धर लिया है. उनमें से एक नाबालिग है और दूसरा बिहार के बेगूसराय का ऋत्विक कुमार उर्फ रोशन बताया जा रहा है. ऋत्विक कुमार मुंबई में रहकर रैपिडो ड्राइविंग करता था.

पुलिस ने कोटा से तीन को दबोचा

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार (18 अक्टूबर. 2026) को गोलीबारी की घटना हुई थी. सिलसिले में राजस्थान के कोटा से तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दो हमलावर भी शामिल हैं. वहीं, एक आरोपी नाबालिग है.

पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में कर रहे थे सफर

मुंबई पुलिस ने बताया कि राजस्थान एजीटीएफ और कोटा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर तीनों शूटरों को दबोचा. जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे. पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

ट्रेन के कोटा स्टेशन पहुंचने पर पुलिस ने दबोचा

यह ट्रेन पुणे से उत्तर की ओर चलती है और मुंबई महानगर क्षेत्र से गुजरते हुए कल्याण जंक्शन और वसई रोड पर निर्धारित ठहराव करती है. इसके बाद यह गुजरात और मध्य प्रदेश से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करती है. जयपुर की ओर बढ़ने से पहले ट्रेन कोटा जंक्शन पर रुकती है. मुंबई पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले मुंबई क्षेत्र से इस ट्रेन में सवार होकर भागने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, ट्रेन के कोटा स्टेशन पहुंचने पर कोटा पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

एक आरोपी बिहार के बेगूसराय जिले का

बताया गया कि तीन लोगों में से दो वही हमलावर हैं, जिन्होंने रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की थी। फिलहाल, तीनों लोगों से कोटा पुलिस पूछताछ कर रही है. मुंबई पुलिस के अनुसार, दो आरोपी हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले हैं. इनमें से 17 वर्षीय फूल सिंह पुत्र नरेश, बड़ोदा थूथन का रहने वाला है, जबकि 18 वर्षीय रेहान पुत्र रिशुद्दीन अंसारी सोनीपत की ईदगाह कॉलोनी का निवासी है. इसके अलावा, तीसरा आरोपी बिहार के बेगूसराय जिले के पिपराई गांव का रहने वाला है और रामू महतो का बेटा है. उसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: पटना के इस मंदिर में 1914 से जल रही अखंड ज्योति, किशनगंज में मंदिर की आरती और मस्जिद के अजान के बीच कोई 'दीवार' नहीं

फुटबॉल ग्राउंड से लौट रहे थे एक्टर

बता दें कि यह घटना 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे हुई, जब टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल ग्राउंड से कार से वापस लौट रहे थे. पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने पिस्तौल से गाड़ी पर फायरिंग की, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया. फायरिंग के दौरान वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शूटर जब फायरिंग कर रहे थे, उस समय अभिनेता टाइगर को थोड़ा समय मिला और वो आगे की तरफ झुक गए. इसी वजह से उन्हें गोली नहीं लगी. वहीं, उन्हें शीशे का टुकड़ा लगा था, जिस वजह से उन्हें चोट लगी.

इनपुट: IANS

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES