SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वोट डालने में शिक्षकों ने स्नातकों को पछाड़ा: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान संपन्न, 27 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट

विधान परिषद चुनाव में स्नातक मतदाताओं की उदासीनता ठीक नहीं है. चुनाव आयोग को उन्हें और अधिक जागरूक करने के लिए बड़ा अभियान चलाना चाहिए. कई स्नातक सीटों पर 50 प्रतिशत से भी कम मतदान की खबरें हैं. ऐसे में शिक्षकों का वोटिंग को लेकर उत्साह अच्छी बात है.

Edited By Sunil Mishra
Published: Oct 23, 2026, 06:27 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 06:37 PM IST
Image Credit: मुजफ्फरपुर में एक मतदान केंद्र पर महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली. (@CEOBihar)
Join

पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया. मतदान प्रतिशत की बात करें तो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में अधिक वोटर बूथों तक पहुंचे, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वोटरों ने निराश किया. शाम 4 बजे तक स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 43.87%, तो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 74.55% मतदान दर्ज किया गया. हालांकि, मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे तक कतार में खड़े मतदाताओं को वोट डालने का मौका देने के चलते मतदान प्रतिशत में बदलाव की संभावना है. मतदान के दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट घटनाएं भी सामने आई, लेकिन ओवरऑल मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सीट पर सबसे अधिक 52.51%, तो पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे कम 36.19% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 42.15% और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 42% मतदान दर्ज किया गया.

READ ALSO: बिहार एमएलसी चुनाव: तेवर, तीखापन और त्योरियां दिखाते हुए पूरा चुनाव हाईजैक कर लिया अनंत सिंह ने

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की बात करें तो सारण सीट पर सबसे अधिक 87.16%, दरभंगा में 79% और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 78.10% वोट पड़े. पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 56.89 रहा. प्रदेश में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों के लिए कुल 150 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से 60 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 40 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि पटना शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 18-18 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए), महागठबंधन, जन सुराज पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है. एनडीए के घटक दल भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) चार-चार सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सभी आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर राजनीतिक दलों की विशेष नजर रही, जहां जदयू के नीरज कुमार समेत कई प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. मतदान के दौरान विभिन्न दलों के नेताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत के दावे किए. आठों सीटों के लिए मतगणना 27 अक्टूबर को होगी. इसके बाद चुनाव परिणाम से स्पष्ट होगा कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में किस दल और प्रत्याशी को मतदाताओं का समर्थन मिला है.

-आईएएनएस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

इंडस्ट्री में 2 दशकों का अनुभव है तो खबरों की बाजीगरी आती है. डिजिटल मीडिया में आधे दशक हो चुके हैं. लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में काम करना डिजिटल की दुनिया में मददगार साबित हुआ. दैनिक जागरण से शुरू हुआ सफर, अमर उजाला, हिन्दुस्तान, News Nation, ABP और India Ahead होते हुए Z Bihar Jharkhand तक पहुंचा है. बिहार और झारखंड की स्थानीय और राजनीतिक खबरों की विशेष समझ.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES