SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पटना में फॉर्च्यून ब्रांड के नाम पर बनाया जा रहा था नकली रिफाइंड और सोयाबीन तेल, पुलिस ने करोड़ों का सामान जब्त किया

पटना में फॉर्च्यून ब्रांड के नाम पर नकली रिफाइंड और सोयाबीन तेल बनाया जा रहा था. पुलिस और कंपनी की छापेमारी में करोड़ों की सामग्री बरामद की गई है. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 01, 2026, 11:57 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 12:12 PM IST
Image Credit: नकली रिफाइंड और सोयाबीन तेल का कारोबार पकड़ाया (AI IMAGE)
Join

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में खाद्य सामग्रियों की मांग बढ़ने लगी है. ऐसे समय में राजधानी पटना में ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली खाद्य तेल तैयार करने के कथित अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है. फतुहा थाना क्षेत्र की कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर फॉर्च्यून ब्रांड के नाम पर नकली रिफाइंड और सोयाबीन तेल बनाने और पैकिंग करने के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में तेल, पैकिंग मशीन, नकली रैपर, स्टीकर और अन्य सामग्री बरामद की है. जब्त सामान की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है.

तैयार किया जा रहा था नकली रिफाइंड और सोयाबीन तेल

इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक और कथित कारोबारी विकास कुमार को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के बाद एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और बरामद तेल सहित अन्य सामग्रियों के नमूने एकत्र किए. इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, ताकि तेल की गुणवत्ता और उसकी वास्तविक स्थिति का पता चल सके. 

मिली जानकारी के अनुसार, कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी विकास कुमार के मकान में कथित तौर पर फॉर्च्यून ब्रांड के नाम पर नकली रिफाइंड और सोयाबीन तेल तैयार किया जा रहा था. आरोप है कि तैयार तेल को असली उत्पाद जैसा दिखाने के लिए कंपनी के नाम वाले नकली स्टीकर और रैपर का इस्तेमाल किया जाता था. इसके बाद तेल की पैकिंग कर बाजार में आपूर्ति करने की तैयारी थी.

इस अवैध कारोबार की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने पटना एसएसपी को पूरे मामले से अवगत कराया. एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने कोलकाता की आईपी लीगल सर्विस टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की. 

कंपनी के अधिकारी टोटन चक्रवर्ती ने बताया कि कथित कारोबारी फॉर्च्यून ब्रांड के नकली स्टीकर का इस्तेमाल कर तेल की पैकिंग कर रहा था. फिलहाल एफएसएल जांच रिपोर्ट और पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार है. वही, फतुहा के डीएसपी अवधेश कुमार ने बताया है कि FSL की मदद से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

रिपोर्ट: इश्तेयाक खान

यह भी पढ़ें: दीपावली-छठ से पहले मुजफ्फरपुर में मिठाई दुकानों पर फूड सेफ्टी की रेड, 200 किलो खराब स्पंज और कोल्ड ड्रिंक नष्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES