सिवान में टावर पर चढ़ी युवती, 4 घंटे तक सिर पर उठा लिया पूरा शहर, प्रेमी के आने पर नीचे आई
बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए करीब चार घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. उसके बाद प्रेमी ने टावर पर चढ़कर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा.
बिहार के सिवान जिले से एक बार फिर एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने का खबर सामने आया है. उस युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए करीब चार घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा है. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने भी उस युवती को नीचे उतारने की काफी प्रयास किया. लास्ट में उस युवती के प्रेमी ने टावर पर चढ़कर उससे बातचीत की और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. उसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली.
प्रेमी को मौके पर बुलाया
यह पूरी घटना मैरवा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव का है. मिली जानकारी के अनुसार, युवती को मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने उस युवती को नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाया और उसे नीचे उतरने के लिए कहा. हालांकि, घंटों की मशक्कत के बावजूद युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसके प्रेमी नीरज कुमार को मौके पर बुलाया, ताकि उसकी मदद से युवती को समझाया जा सके.
प्रेमी ने टावर पर चढ़कर युवती को समझाया
बताया जा रहा है कि नीरज कुमार ने पहले नीचे से ही उस युवती को नीचे उतरने के लिए मानाने की कोशिश की. लेकिन जब उसकी कोशिश सफल नहीं हुई, तो वह खुद मोबाइल टावर पर चढ़ गया. इसके बाद 10 मिनट के बातचीत के बाद युवती नीचे उतरने के लिए तैयार हुई. फिर प्रेमी नीरज कुमार ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा. उसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी और लोगों ने राहत की सांस ली.
पुलिस जांच में जुटी
युवती की पहचान सूर्यपुरा गांव निवासी विजेता कुमारी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई, जहां मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. हालांकि, युवती ने आखिरकार मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी है. फिलहाल, युवती के टावर पर चढ़ने के पीछे की असली वजह सामने आने का इंतजार है.
रिपोर्ट: अमित सिंह